एक्सप्लोरर

Bharat Ratna: किस मेटल से बनाया जाता है भारत रत्न? सरकार किससे बनवाती है देश का सबसे बड़ा अवॉर्ड

Bharat Ratna: अगर आप सोच रहे हैं कि भारत रत्न जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड को बनाने में में सोना या चांदी का प्रयोग होता है, तो आप गलत हैं. भारत रत्न बनाने में एक विशेष प्रकार की धातु का प्रयोग होता है.

Bharat Ratna: भारत में जब भी पुरस्कारों की बात होती है तो भारत रत्न का नाम सबसे पहले आता है. यह देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण और सर्वोच्च सेवा के लिए दिया जाता है. बीते साल पांच भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा की गई थी. यह पुरस्कार कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को दिया गया था. 

देश के राष्ट्रपति के हाथों मिलने वाले इस सम्मान के साथ ही सम्मान प्राप्त व्यक्ति को सरकार की ओर से कई सुविधाएं भी दी जाती हैं. इसके साथ ही उन्हें वरीयता के क्रम में रखा जाता है और खास सरकारी कार्यक्रमों में भी आमंत्रित किया जाता है. क्या आप जानते हैं कि भारत रत्न के दौरान क्या दिया जाता है और इसका मेडल किस धातु (मेटल) का बना होता है? और भारत सरकार यह खास पुरस्कार किससे बनवाती है? आइए जानते हैं... 

भारत रत्न में न सोना और न चांदी

अगर आप सोच रहे हैं कि भारत रत्न जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड को बनाने में में सोना या चांदी का प्रयोग होता है, तो आप गलत हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सर्टिफिकेट और पदक प्रदान किया जाता है. यह मेडल पीपल के पत्ते जैसा दिखता है, जो शुद्ध तांबे से बना होता है. इसकी लंबाई 5.8 सेमी, चौड़ाई 4.7 सेमी और मोटाई 3.1 सेमी होती है. इस पत्ते पर प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना होता है. वहीं पीपल के पत्ते का किनारा भी प्लैटिनम का ही होता है. भारत रत्न के दूसरे हिस्से में नीचे की तरफ हिंदी में भारत रत्न लिखा जाता है. पीछे की तरफ अशोक स्तंभ के नीचे सत्यमेव जयते लिखा होता है. 

यहां बनता है भारत रत्न

भारत रत्न देश में सिर्फ एक ही जगह बनाया जाता है. भारत सरकार इसे बनाने की जिम्मेदारी कोलकाता टकसाल को देती है. यहां अनुभवी कारीगरों द्वारा कड़ी मेहनत के द्वारा इस मेडल को तैयार किया जाता है. 1757 में स्थापित कोलकाता टकसाल शुरुआत से ही भारत रत्न का निर्माण करता रहा है. इसी जगह अन्य अवॉर्ड यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री, परम वीर चक्र जैसे अन्य मेडल भी तैयार किए जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: एक साल में कितने लोगों को दिया जा सकता है भारत रत्न, क्या इसके साथ सरकार पैसा भी देती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समुद्र के नीचे मिले तेल तो किसका अधिकार, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
समुद्र के नीचे मिले तेल तो किसका अधिकार, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
NTA ने फिर कराई किरकिरी, जानें अब तक कितने एग्जाम में हुई गड़बड़ी?
NTA ने फिर कराई किरकिरी, जानें अब तक कितने एग्जाम में हुई गड़बड़ी?
क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget