एक्सप्लोरर

क्रैश होने पर भी जान नहीं गंवाएगा प्लेन का एक भी पैसेंजर, इस देश ने बनाया खास विमान

फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फ्लाइट डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसके क्रैश होने की स्थिति में फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को कुछ नहीं होगा.

भारत समेत कई देशों में बीते एक दशक से फ्लाइट की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है. इसकी वजह फ्लाइट का दाम का कम होना और लंबी दूरी का सफर चंद घंटों में करना है. आज के वक्त मीडिल क्लास का व्यक्ति भी आसानी से फ्लाइट में सफर कर रहा है, क्योंकि कई एयरलाइंस कपंनी किफायती दाम पर टिकट दे रहे हैं. लेकिन आसमान में विमान के बढ़ने के साथ ही हादसों में भी बढ़ोत्तरी हुई है. आज हम आपको एक ऐसे विमान के बारे में बताएंगे, जिसके क्रैश होने पर भी पैसेंजर की जान नहीं जाएगी.

फ्लाइट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक भारत में हर रोज 6000 से ज्यादा फ्लाइट्स आसमान में होती हैं. इसमें 3,061 प्रस्थान उड़ानें और 3,058 आगमन उड़ान शामिल है. इसमें देशी और विदेशी दोनों उड़ानें शामिल हैं. वहीं अमेरिका में हर दिन 42,000 विमान उड़ान भरते हैं, जिनमें से किसी भी समय 5,000 विमान आसमान में होते हैं.

ये भी पढ़ें:इस मछली के होते हैं तोते जैसे चोंच, दांत इंसानों से भी ज्यादा मजबूत

फ्लाइट क्रैश

भारत समेत दुनियाभर में कई बार विमान हादसों ने लोगों की नींद उड़ा दी है. कुछ विमान हादसे तो इतने भयानक हुए हैं कि आसमान से लेकर कई किलोमीटर दूर तक उस हादसे की आवाज पहुंची है. भारत के बड़े विमान क्रैश दुर्घटनाओं में मई 2010 में मंगलौर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इस हादसे में 158 लोग मारे गए थे. 

इसके अलावा भारत के सबसे बड़े विमान हादसों में एक नंवबर 1996 का हादसा भी है. इस हादसे में सऊदी अरब एयरलाइन फ्लाइट 763 दिल्ली से रवाना होने के वक्त बीच हवा में कजाकिस्तान फ्लाइट 1907 से टकरा गई थी. ये हादसा हरियाणा के गांव चरखी दादरी के ऊपर आसमान में हुआ था. 

ये विमान सुरक्षित 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के इंजीनियर ने एक ऐसा हवाई जहाज डिजाइन किया है, जिसमें आपातकाल के समय केबिल अलग हो जाएगा और पैराशूट बाहर आ जाएगा. जिससे सारे यात्री सुरक्षित रूप से पानी या जमीन पर उतर जाएंगे. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी ऐसा विमान तैयार नहीं हुआ है, ये बस डिजाइन है. लेकिन माना जा रहा है कि ऐसा विमान अगर तैयार होता है, तो विमान हादसों के समय सभी यात्री सुरक्षित जमीन या पानी में लैंड कर सकते हैं.    

ये भी पढ़ें:दुनिया के किस देश में हैं सबसे ज्यादा दूतावास, किस नंबर पर आता है अपना भारत?

विमान क्रैश

दुनियाभर के देशों में अलग-अलग कारणों से विमान हादसा होने की खबर सामने आती है. हालांकि फ्लाइट से जुड़े इंजीनियर लगातार विमान हादसों को कम करने और आपात स्थिति में फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराने के लिए तकनीकों को जोड़ रहे हैं. लेकिन कई बार कुछ मानवीय कारणों से भी फ्लाइट क्रैश होने की खबर सामने आती है.

ये भी पढ़ें: जितने में चंद्रिका दीक्षित का एक बड़ा पाव, उतने में इतनी चाय देता है डॉली चायवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
देश में ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी, PM की घोषणा से क्या पड़ेगा फर्क?
देश में ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी, PM की घोषणा से क्या पड़ेगा फर्क?
भारत में सबसे पहले ATM किस शहर में लगा? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते जवाब
भारत में सबसे पहले ATM किस शहर में लगा? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते जवाब
Panna Diamond: कितने रुपये में बिकेगा पन्ना के किसानों को मिला 16 कैरेट का हीरा? जानें डिटेल
कितने रुपये में बिकेगा पन्ना के किसानों को मिला 16 कैरेट का हीरा? जानें डिटेल

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget