एक्सप्लोरर

हेलमेट न होने पर इस राज्य में बाइकर्स को नहीं मिलेगा पेट्रोल, क्या सीएनजी और डीजल मिल जाएंगे?

No Helmet No Petrol Rule: उत्तर प्रदेश में अब बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पर सरकार ने सख्ती कर दी है. क्या अगर दोपहिया वाले सीएनजी और डीजल लेने जाएं तो उनको ईंधन मिलेगा या नहीं? आइए जानें.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम उठाया है. नए नियम के तहत प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. यानी अगर आप बाइक या स्कूटर से पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पहुंच गए तो आपको तेल लेने से साफ मना कर दिया जाएगा. इस फैसले का मकसद लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना और सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करना है.

अब एक सवाल यह कि क्या यह नियम सिर्फ पेट्रोल तक सीमित है या फिर सीएनजी और डीजल भराने पर भी लागू होगा? आइए जानें.

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

इस बात को लेकर स्पष्ट जानकारी यह है कि फिलहाल यह आदेश सिर्फ पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों के लिए लागू किया गया है. इसका मतलब यह है कि अगर कोई कार, बस, ट्रक या ऑटो चालक डीजल या सीएनजी भराने जाता है तो उसके लिए ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है. सरकार का सीधा निशाना दोपहिया चालकों पर है, क्योंकि हादसों में सबसे ज्यादा मौतें इन्हीं की होती हैं. 

क्या डीजल और सीएनजी मिलेंगे?

ट्रैफिक विभाग और प्रशासन के आंकड़ों की मानें तो सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की होती है, जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे. यही कारण है कि हेलमेट न पहनने वालों को अब पेट्रोल न देकर उन पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाया जाएगा. इस फैसले के बाद से पेट्रोल पंप मालिकों को भी आदेश दिए गए हैं कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन कराएं. 

अगर दोपहिया वाहनों के मालिक की सीएनजी गाड़ी है और वे सीएनजी भराने जाते हैं तो उनको बिना हेलमेट के सीएनजी मिल जाएगी, क्योंकि यह नियम सिर्फ पेट्रोल के लिए है. गौर करने वाली बात है कि मार्केट में अब सीएनजी से चलने वाली बाइक और स्कूटी आ चुकी हैं. हालांकि, हेलमेट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है. डीजल के लिए कोई नियम नहीं बनाया गया है, क्योंकि दोपहिया वाहन डीजल से नहीं चलते हैं. काफी वक्त पहले रॉयल एनफील्ड ने डीजल बाइक बनाई थी, लेकिन वह कामयाब नहीं रही. इसके बाद किसी भी कंपनी ने डीजल बाइकें नहीं बनाईं.

पेट्रोल पंपकर्मी भी नहीं देंगे तेल

हालांकि उत्तर प्रदेश में यह नियम नया जरूर है, लेकिन इससे पहले कई बार अलग-अलग राज्यों में भी ऐसी पहल हो चुकी है. क्योंकि सरकार का मानना है कि सिर्फ चालान काटने से लोग नहीं सुधरते, लेकिन जब उनकी रोजमर्रा की जरूरत जैसे पेट्रोल पर रोक लगाई जाएगी, तब वे मजबूरन हेलमेट पहनने लगेंगे. जिससे उनकी ही सुरक्षा होगी. अब पेट्रोल पंप कर्मचारी को भी अधिकार होगा कि वह बिना हेलमेट वाले ग्राहक को पेट्रोल देने से मना कर दें.

यह भी पढ़ें: दुबई में ट्रक ड्राइवर को कितनी मिलती है सैलरी, अमेरिका के मुकाबले ज्यादा या कम?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget