एक्सप्लोरर

नई संसद में राज्यसभा में लाल और लोकसभा में बिछा है हरा कारपेट... जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

New Parliament Photos: भारत की नई संसद इन दिनों काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसकी काफी तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं. तो आज हम राज्यसभा और लोकसभा के कारपेट के बारे में बताते हैं...

भारत की नई संसद काफी चर्चा में है. जहां एक ओर इसे लेकर राजनीति हो रही है जबकि दूसरी ओर इसकी भव्यता से जुड़े काफी तथ्य शेयर किए जा रहे हैं. नई संसद को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. वहीं, सत्ता पक्ष इससे जुड़े तथ्य शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि नए संसद भवन के निर्माण कई रिकॉर्ड कायम हुए हैं. आपने भी नए संसद भवन की कई तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें इसकी भव्यता दिखाई जा रही है. लेकिन, क्या आपने इन तस्वीरों में गौर किया है कि राज्यसभा के हॉल में रेड कारपेट है, जबकि लोकसभा वाले हॉल में ग्रीन कलर का कारपेट है. 

आपको बता दें कि ये सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं है, बल्कि इसके पीछे भी एक लॉजिक है, जिस वजह से राज्यसभा में लाल और लोकसभा में हरे रंग का कारपेट है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या कारण है और किस वजह से हरे और लाल रंग का कारपेट बिछाया जाता है. जानते हैं इससे जुड़ी हर एक कहानी...

क्या नई संसद में हुई है ये व्यवस्था?

वैसे आपको बता दें कि ये व्यवस्था नई संसद में ही नहीं है, बल्कि पुरानी संसद में भी ऐसा ही था. पुराने संसद भवन में परिसर में लोकसभा में हरे रंग का कारपेट है और राज्यसभा में लाल रंग का कारपेट है. इसके बाद नए संसद भवन में भी इसे नहीं बदला गया है. नई संसद में काफी कुछ बदल गया है, लेकिन कारपेट को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. तो सवाल ये है कि इन रंग की क्या कहानी है और क्यों इन रंग में बदलाव क्यों नहीं किया गया है. 

लोकसभा के कारपेट का रंग क्यों है लाल?

संसद के दोनों सदनों का अलग महत्व है और दोनों सदनों के सदस्य चुने जाने की प्रोसेस भी अलग अलग है. लोकसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं और जनता उन्हें वोट देते हैं. वहीं, राज्यसभा के सदस्य जन प्रतिनिधि की ओर से चुने जाते हैं. बता दें कि लोकसभा सीधे जनता का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इसे जमीन से जुड़े होने का प्रतीक बताने के लिए हरे रंग का इस्तेमाल किया जाता है. जमीनी स्तर यानी कृषि आदि को हरे रंग से डिफाइन किया जाता है, इसलिए हरे रंग का इस्तेमाल लोकसभा में होता है. 

राज्यसभा के कारपेट का रंग हरा क्यों?

इसके अलावा, राज्यसभा में सदस्य विधायकों द्वारा चुने जाते हैं और उनके वोट से लेकर उनकी गिनती की अलग प्रोसेस है. माना जाता है कि लाल रंग राजसी गौरव का प्रतीक है और राज्यसभा को भी जनप्रतिनिधि के अलावा स्पेशल सदस्यों वाला माना जाता है. इसलिए इसमें लाल रंग का कारपेट राज्यसभा में काम में लिया जाता है. 

ये भी पढ़ें- UPSC में सेलेक्ट तो 933 हुए हैं... लेकिन IAS अफसर सिर्फ इतने लोग ही बन पाएंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-अमेरिका युद्ध में क्यों नहीं खत्म होते हथियार, कितना बड़ा है जखीरा?
ईरान-अमेरिका युद्ध में क्यों नहीं खत्म होते हथियार, कितना बड़ा है जखीरा?
क्या बुजुर्गों का देश बनकर रह जाएगा भारत? 2050 तक कैसी होगी तस्वीर
क्या बुजुर्गों का देश बनकर रह जाएगा भारत? 2050 तक कैसी होगी तस्वीर
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget