एक्सप्लोरर

कैसे मिलती है संसद में एंट्री? आप भी इस तरह बनवा सकते हैं अंदर जाने का स्पेशल पास

New Parliament Building: भारत की नई संसद का आज उद्घाटन हो गया है और अब आने वाले सत्र इस भव्य इमारत में होंगे. तो जानते हैं आप इसमें कैसे एंट्री ले सकते हैं.

भारत को आज नई संसद मिल गई है. अब भारत के नए कानून और देश की भविष्य की चर्चा नए संसद भवन में होगी. कुछ दिनों से नई संसद काफी चर्चा में है और इंटरनेट पर नए संसद भवन के वीडियो और फोटो शेयर किए जा रहे हैं. अखबारों से लेकर न्यूज चैनलों तक बताया जा रहा है कि देश की नई संसद कितनी भव्य है और इसमें क्या क्या खास है. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन कर दिया है और अब नया संसद भवन कार्यवाही के लिए तैयार है. नए संसद भवन को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं और लोग खुद भी इसका दीदार करना चाहते हैं. 

देश की आम जनता भी संसद परिसर में घूमना चाहती हैं. अगर आप भी संसद को अंदर से देखना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आखिर आप किस तरह से संसद भवन घूम सकते हैं और संसद की कार्यवाही देख सकते हैं. तो जानते हैं आखिर आम जनता के संसद में जाने का क्या प्रोसेस है और किस तरह से एंट्री का पास बनता है... 

क्या हर कोई सांसद में जा सकता है?

ऐसा नहीं है कि आप जब चाहें संसद में एंट्री ले सकते हैं और संसद घूम सकते हैं. संसद में जाने का अलग प्रोसेस होता है, जिसके जरिए आपको एंट्री मिलती है. वैसे अभी तक नई संसद में आम लोगों की एंट्री को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन संसद की कार्यवाही के दौरान लोग संसद में जा सकते हैं. बता दें कि संसद में संसद की कार्यवाही देखने के लिए आम लोगों को एंट्री दी जाती है, जिसके लिए सदन पर दर्शक दीर्घा होती है, जहां से लोग सदन की कार्यवाही देख सकते हैं. माना जा रहा है कि नई संसद में भी इसी व्यवस्था के चलते एंट्री मिल सकती है. 

कैसे होती है एंट्री?

सदन की कार्यवाही देखने के लिए संसद में एंट्री के लिए एक पास बनवाना होता है. ये ग्रुप में बनवाया जाता है और अकेले व्यक्ति के हिसाब से भी बनवाया जाता है. कई बार स्कूली बच्चों को भी संसद में घुमाया जाता है, जिसके लिए अलग पास बनता है. इसके लिए अलावा अकेले शख्स को लेकर भी पास बनता है. ये पास संसद सचिवालय से बनवाए जाते हैं. साथ ही आप किसी भी सासंद के जरिए भी संसद में जा सकते हैं. आप क्षेत्र के सांसद से इसके लिए बोल सकते हैं और सांसद की पैरवी के जरिए पास बन जाता है. इसमें सासंद की सिफारिश की जरुरत होती है. 

वहीं, अगर आप संसद म्यूजियम घूमना चाहते हैं तो इसके लिए आप सीधे एंट्री ले सकते हैं. इसके लिए आपको अलग से पास की जरुरत नहीं होती है और आपको अवकाश के दिनों के अलावा एंट्री मिल जाएगी. हालांकि, इसमें आपको म्यूजियम देखने की ही परमिशन मिलती है, जहां संसद और प्रधानमंत्रियों से जुड़े कई अहम सामान रखे हैं. वहीं, अगर नई सांसद में आम लोगों की एंट्री के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोग संसद में जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- नई संसद में राज्यसभा में लाल और लोकसभा में बिछा है हरा कारपेट... जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पार्सल और ड्रोन से हो रही ड्रग्स डिलीवरी, किन रास्तों से आ रहा 'माल'?
पार्सल और ड्रोन से हो रही ड्रग्स डिलीवरी, किन रास्तों से आ रहा 'माल'?
हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट, किस अदालत में सबसे ज्यादा केस पेंडिंग?
हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट, किस अदालत में सबसे ज्यादा केस पेंडिंग?
Europe Criminal Gang: क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
क्या है फॉक्सट्रॉट नेटवर्क, जो सरेआम लेता है लोगों की सुपारी?
Reserve Bank of India Notification: ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?
ATM से कैसे निकलेंगे प्लास्टिक के नोट, क्या बदली मशीनें?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget