एक्सप्लोरर

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे ने चलाई 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें इसको लेकर क्या है नियम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात भगदड़ मचने के कारण 15 यात्रियों की मौत हुई है. वहीं रेल मंत्री ने कुंभ के लिए 4 और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. जानिए कब स्पेशल ट्रेनों को लेकर घोषणा की जाती है.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार देर रात एक दुखद घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14,15 पर प्रयागराज जाने के लिए श्रर्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई थी. जिसके बाद अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद रेलवे ने प्रयागराज जाने के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. अब सवाल ये है कि रेलवे कब स्पेशल ट्रेनें चलाता है और इसको लेकर क्या नियम है.

क्या है मामला?

बता दें कि बीते शनिवार देर रात 10 बजे के आस-पास महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रर्धालुओं की संख्या अचानक रेलवे स्टेशन पर बढ़ गई थी. जिसके बाद यात्रियों के बीच अचानक भगदड़ मची और देखते ही देखते कई यात्री जमीन पर ही गिर गए थे, वहीं कुछ लोग अपनी जान बचाकर वहां से भागे थे. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षाबल के जवानों ने घायलों को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों समेत 15 लोगों को मृत घोषित किया है, वहीं 10 अन्य गंभीर घायल हैं. जिनका इलाज जारी है. 

4 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

इस घटना के बाद केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालात काबू में है. उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं. कुछ और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है. अब सवाल ये है कि रेलवे कब स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है और इसको लेकर क्या नियम है.

स्पेशल ट्रेनों को लेकर क्या हैं नियम?

अब सवाल ये है कि स्पेशल ट्रेनों को लेकर नियम क्या हैं? बता दें कि रेलवे ट्रेनों के संचालन को लेकर स्वतंत्र है. रेलवे कभी भी स्थिति के मुताबिक नई ट्रेनों की घोषणा कर सकती है और ट्रेनों को कैंसिल भी कर सकती है. रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा खासकर के त्योहोर, उत्सव समेत किसी भी बड़े धार्मिक आयोजनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए किया जाता है. रेलवे ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक 76 से अधिक महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें प्रयागराज जंक्शन से 43, छिवकी रेलवे स्टेशन से छह, नैनी से चार, सूबेदारगंज से तीन, प्रयाग स्टेशन से चार, फाफामऊ से एक, रामबाग से चार और झूसी रेलवे स्टेशन से 11 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है. 

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशनों पर कब-कब मची भगदड़, कितने लोगों की हुई मौत... सन्न कर देगा आंकड़ा

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Justin Trudeau-Katy Perry Relationship: कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Justin Trudeau-Katy Perry Relationship: कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
Breakup Stages: हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
Embed widget