एक्सप्लोरर

कितने अमीर हैं नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली, जिन्हें स्विस बैंक से हर साल मिलता है 1.87 करोड़ का ब्याज?

Nepal PM KP Sharma Oli Net Worth: नेपाल में चल रहा Gen-Z का प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है और वहां पर बवाल बढ़गया है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली आखिर कितने रईस हैं.

Nepal Protest: नेपाल की राजधानी काठमांडू में Gen-Z का आंदोलन बहुत तेजी से गरमा चुका है. यहां राजनीतिक हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस देश में Gen-Z संसद भवन के बाहर लगातार नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. वहां पर यह प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है और प्रदर्शनकारी गाड़ियों में भी आग लगा चुके हैं. वहां पर पुलिस और सुरक्षाबल स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं. 

ऐसे में एक चौंकाने वाली खबर यह आ रही है कि पीएम केपी शर्मा ओली दुबई जा रहे हैं. खबर है कि वे भयानक प्रदर्शन के बीच दुबई में इलाज के लिए जाने की योजना बना रहे हैं. उनकी निजी एयरलाइंस हिमालय एयरलाइंस को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है. चलिए इसी क्रम में जान लेते हैं कि आखिर केपी शर्मा ओली कितने अमीर हैं और उनको स्विस बैंक से कितना ब्याज मिलता है. 

ओली की संपत्ति में हुआ अप्रत्याशित इजाफा

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की संपत्ति और चीन से कथित सांठगांठ पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. कुछ साल पहले ग्लोबल वॉच एनालिसिस की रिपोर्ट ने दावा किया था कि ओली की संपत्ति में बीते कुछ वर्षों में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है और इसके पीछे चीन के साथ उनके गहरे कारोबारी रिश्ते जिम्मेदार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने नेपाल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ओली को लगातार आर्थिक लाभ पहुंचाया.

कहा तो यह भी गया है कि बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस डील्स में चीन की कंपनियों को फायदा पहुंचाने के बदले ओली और उनके करीबियों ने करोड़ों रुपये कमाए. 

राजनीति और संपत्ति का सफर

ओली ने 1970 के दशक में राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन उनका असली राजनीतिक प्रभाव बाद में दिखाई दिया. 2015 में वे पहली बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे, हालांकि गठबंधन टूटने के कारण 2016 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. उस समय भी ओली ने भारत पर आरोप लगाया था कि वह नेपाल को आर्थिक मजबूती हासिल करने से रोक रहा है. इसी दौरान नेपाल में चीन का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगा.

साल 2018 में जब ओली दोबारा प्रधानमंत्री बने और तब से लेकर अब तक चीन के साथ उनके रिश्ते और गहरे हुए हैं. इसी बीच नेपाल की पर कैपिटा इनकम में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन सवाल उठे कि यह विकास जनता तक पहुंचा या सिर्फ नेताओं और उनके सहयोगियों की जेब तक सिमट कर रह गया है.

स्विस बैंक अकाउंट का खुलासा

ग्लोबल वॉच एनालिसिस की रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि ओली का एक अकाउंट मिराबॉड बैंक, जिनेवा ब्रांच में है. इसमें करीब 41 करोड़ रुपये जमा हैं (यह रकम ज्यादा या कम भी हो सकती है). यह रकम लंबे समय से इन्वेस्टमेंट के तौर पर रखी गई है और इसी से ओली को हर साल लगभग 1.87 करोड़ रुपये ब्याज मिलता है. इसी रिपोर्ट के जरिए यह सवाल है कि एक सार्वजनिक जीवन जीने वाले नेता की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ़ी, जबकि नेपाल आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता से जूझता रहा है. 

यह भी पढ़ें: दुबई भागने का प्लान बना रहे नेपाल के पीएम केपी ओली, जानें वहां कैसे मिलती है शरण?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
'56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का निशाना, 'एक बोलेरो में आ जाएंगे बिहार के सारे कांग्रेस विधायक'
राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का निशाना, 'एक बोलेरो में आ जाएंगे बिहार के सारे कांग्रेस विधायक'
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’
IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’

वीडियोज

Parliament Session: वंदे मातरम् पर Amit Shah ने युवाओं से कर दिया यज्ञ में आहुति डालने का आवाहन
Parliament Session: 'नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े..', राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे Amit Shah |
Parliament Session: 'हमारे मित्र को मिला..', इलेक्टोरल बॉन्ड पर Akhilesh Yadav ने Congress को घेरा
Parliament Session 2025: 'एक भी सीट जीतकर दिखाए', BJP को Akhilesh Yadav की खुली चुनौती! | CM Yogi
Indigo संकट पर लोकसभा में उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने दिया जवाब | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
'56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ? चीन घुस आया...', राज्यसभा में मोदी पर फायर हुए खरगे, सुनते ही खड़े हो गए नड्डा
राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का निशाना, 'एक बोलेरो में आ जाएंगे बिहार के सारे कांग्रेस विधायक'
राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का निशाना, 'एक बोलेरो में आ जाएंगे बिहार के सारे कांग्रेस विधायक'
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’
IPL पर वसीम अकरम का तंज, बोले- ‘बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म नहीं होती’
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
Prem Chopra: कितनी खतरनाक बीमारी है सीवियर ऑर्टिक स्टेनोसिस, जिससे जूझ रहे प्रेम चोपड़ा?
कितनी खतरनाक बीमारी है सीवियर ऑर्टिक स्टेनोसिस, जिससे जूझ रहे प्रेम चोपड़ा?
डांस के लिए बार-बार बुलाने पर भी पत्नी को मना कर रहा था पति, लेकिन दूसरी के इशारे पर हो गया राजी; मजे ले रहे यूजर्स
डांस के लिए बार-बार बुलाने पर भी पत्नी को मना कर रहा था पति, लेकिन दूसरी के इशारे पर हो गया राजी; मजे ले रहे यूजर्स
Embed widget