एक्सप्लोरर

नेपाल में कितने हिंदू और कितने मुस्लिम? जान लें आबादी से लेकर हर धर्म के बारे में

नेपाल की राजधानी काठमांडू में Gen-Z का आंदोलन उग्र हो चुका है.सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है और प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

नेपाल बड़े राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. राजधानी काठमांडू में Gen-Z सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन कर रहे हैं. हालात इतने  तनावपूर्ण हो गए हैं कि पूरे नेपाल में अस्थिरता का माहौल है. एक दिन पहले संसद भवन पर हुए हमले के बाद आक्रोशित युवाओं ने प्रधानमंत्री केपी ओली के आवास पर भी हमला बोल दिया. इसके बाद प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा है. अफवाह है कि ओली कभी भी देश छोड़ सकते हैं.

इसी दौरान लोगों का ध्यान नेपाल की सामाजिक और धार्मिक संरचना की ओर भी गया है. खासतौर यह सवाल सामने आया है कि नेपाल में कितने हिंदू और कितने मुस्लिम हैं. उनकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति कैसी है. तो चलिए जानते हैं कि नेपाल में कितने हिंदू और मुस्लिम रहते हैं, उनकी जनसंख्या कितनी है और उनका समाज में क्या स्थान है. 

नेपाल में कितने हिंदू और कितने मुस्लिम?

नेपाल की 2021 की जनगणना के अनुसार देश की कुल जनसंख्या करीब 2.97 करोड़ है, जिसमें कुल जनसंख्या का 81.19 प्रतिशत हिस्सा हिंदू है यानी करीब 2 करोड़ 36 लाख लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं. नेपाल एक समय पर दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र हुआ करता था, लेकिन अब यह एक धर्मनिरपेक्ष देश बन चुका है. हालांकि 2011 की तुलना में हिंदू आबादी में हल्की गिरावट आई है. 

वहीं नेपाल में मुस्लिम तीसरी सबसे बड़ी धार्मिक जनसंख्या हैं. 2021 की जनगणना के मुताबिक, 5.09 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं. यानी करीब 14 लाख 83 हजार लोग इस्लाम धर्म का पालन करते हैं. 2011 में ये संख्या 4.4 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 5.09 प्रतिशत हो गई है यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. नेपाल में ज्यादातर सुन्नी मुसलमान रहते हैं और ये मुख्य रूप से तराई क्षेत्र में बसे हुए हैं, जो भारत की सीमा से सटा इलाका है. मुस्लिमों की 95 प्रतिशत आबादी यहीं रहती है.

नेपाल में अन्य आबादी और धर्म के बारे में

नेपाल में बौद्ध धर्म दूसरा सबसे बड़ा धर्म है. नेपाल बुद्ध का जन्म स्थान है, इसलिए यहां बौद्ध धर्म का भी बड़ा प्रभाव है. जिसमें कुल आबादी का 8.2 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं. इनकी संख्या करीब 23 लाख 94 हजार है. वहीं, पिछले कुछ सालों में बौद्ध आबादी में 0.79 प्रतिशत की कमी आई है. इसके अलावा किरात धर्म नेपाल के मूल आदिवासी समुदायों मे पालन किया जाता है. जनगणना में इसकी हिस्सेदारी करीब 3 प्रतिशत से कम है. इस धर्म में 0.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. नेपाल में ईसाई धर्म मानने वालों की आबादी अब भी काफी कम है, लेकिन पिछले दशक में इसमें 0.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. हालांकि नेपाल अब भी एक हिंदू बहुल देश है, लेकिन पिछले सालों में यह साफ दिखा है कि यहां धार्मिक विविधता बढ़ रही है. 
 
यह भी पढ़ें कितने अमीर हैं नेपाल के पीएम केपी ओली, जिन्हें स्विस बैंक से हर साल मिलता है 1.87 करोड़ का ब्याज?
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget