एक्सप्लोरर

NASA ने खोज लिया समुद्र का 'थानोस', इसमें समा जाएंगे पांचों महासागर फिर भी रह जाएगा खाली 

पृथ्वी से 12 अरब प्रकाशवर्ष दूर ऐसे जल भंडार को खोजा गया है, जिसमें पृथ्वी के सभी महासागरों से 14 खरब गुना ज्यादा पानी मौजूद है. यह इस बात का सकेंत है कि कि ब्रह्मांड की शुरुआत से ही पानी मौजूद था.

पृथ्वी पर पांच महासागर हैं- प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिक महासागर. इन पांचों महासागरों के पानी को मिला दिया जाए तब भी यह उस जल भंडार को नहीं भर पाएंगे, जिसकी खोज हाल ही में नासा के वैज्ञानिकों ने की है. हम बात कर रहे हैं ऐसे महासागर की, जो हमारी पृथ्वी से करीब 12 अरब प्रकाशवर्ष दूर ब्रह्मांड में स्थित है. यह अब तक का सबसे बड़ा महासागर माना जा रहा है. यह इतना बड़ा है कि पृथ्वी का सारा पानी इसमें उड़ेल दिया जाए तब भी यह खाली रह जाएगा.

नासा ने बताया है कि हमारे ब्रह्मांड में मौजूद एक क्वासर में इस जल भंडार को खोजा गया है, जहां काफी मात्रा में पानी मौजूद है. इस महासागर को APM 08279+5255 नाम दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला के वैज्ञानिक मैट ब्रैडफोर्ड ने इसकी खोज की है. 

यह भी पढ़ें: क्या आर्टिफिशयली भी हो सकता है सूर्य ग्रहण, इससे पृथ्वी और चंद्रमा की चाल पर कितना पड़ेगा फर्क?

क्यों है समुद्र का 'थानोस'?

हम इसे समुद्र का थानोस इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यह महासागर इतना विशाल है कि इसमें पृथ्वी पर मौजूद सभी महासागरों के जल से 14 खरब गुना ज्यादा पानी मौजूद है. इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक ब्रैडफोर्ड ने बताया है कि जिस क्वासर में इसे खोजा गया है, वह अद्वितीय है, क्योंकि यह जल भंडार खुद ही बड़ी मात्रा में पानी उत्पन्न कर रहा है. जिस क्वासर में इसे खोजा गया है, उसकी खोज 50 साल पहले की गई थी. 

क्यों जरूरी है खोज?

इंसान पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों पर लंबे समय से पानी की तलाश कर रहा है. हमें चांद पर कुछ पानी के अणु मिले तो हैं, लेकिन इसकी ठोस प्रमाणिकता नहीं है. ऐसे में इस जल भंडार का पता चलना वैज्ञानिकों के लिए हैरान कर देने वाला है. यह इस बात का संकेत है कि ब्रह्मांड की शुरुआत से ही पानी मौजूद था और ऐसे जल के और भी भंडार हो सकते हैं. क्वासर में पानी का भंडार मिलना इस बात के भी संकेत हैं कि ब्रह्मांड की शुरुआत में ही पानी के अलावा जीवन के लिए अन्य पोषक तत्व भी मौजूद हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: जमीन से ऊपर तो 9000 मीटर है माउंट एवरेस्ट, जानें सतह से कितनी नीचे तक इसकी जड़ें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण
ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण
Election Laws: क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget