एक्सप्लोरर

वो रहस्यमयी होटल जिसकी पांचवी मजिल पर नही जाता कोई... एक लड़के के साथ ऐसा हुआ था

Interesting Fact: उत्तर कोरिया में यंगाकडो नाम का एक होटल है. इस होटल से जुड़ी सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इसकी लिफ्ट में पांचवीं मंजिल का बटन ही नहीं है.

North Korea: तानाशाह किम जोंग की हुकूमत वाला देश उत्तर कोरिया अक्सर वहां के अजीबों-गरीब कानूनों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है. यह देश अपने आप में ही कई रहस्य भी समेटे हुए है. इसी तरह का एक कानून यहां के होटल में भी है. आमतौर पर आप किसी होटल में उसके हर फ्लोर पर घूम सकते हैं या फिर अपना कमरा बुक करा सकते हैं. लेकिन उत्तर कोरिया के एक होटल की पांचवीं मंजिल पर किसी का भी जाना मना है. 

6 साल में बनकर हुआ था तैयार

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में यंगाकडो नाम का एक होटल है. यह होटल उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा होटल है और साथ ही यहां की सातवीं या आठवीं सबसे ऊंची इमारत भी है. यह होटल ताएडॉन्ग नदी के बीच में स्थित यांगाक आइलैंड (द्वीप) पर बनाया गया है. यंगाकडो होटल 47 मंजिला है, जिसमें कुल 1000 कमरे हैं. इस लग्जरी होटल में एक कमरे का किराया करीब 25 हजार रुपये है. यह साल 1986 में बनना शुरू हुआ था और 1992 में बनकर तैयार हुआ था. साल 1996 में इस होटल के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए थे. 

लिफ्ट में पांच नंबर का बटन नहीं

यंगाकडो होटल से जुड़ी सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इसकी लिफ्ट में पांचवीं मंजिल का बटन ही नहीं है. यानी लोग बाकी की किसी भी मंजिल पर जा सकते हैं, लेकिन पांचवीं मंजिल पर नहीं जा सकते हैं. इसको लेकर उत्तर कोरिया में बेहद ही कड़े और सख्त नियम हैं, जिसके मुताबिक अगर कोई विदेशी नागरिक पांचवीं मंजिल गया तो उसे हमेशा के लिए यहां की जेल में सड़ना भी पड़ सकता है.

जब अमेरिकी छात्र पहुंचा 5वीं मंजिल पर

साल 2016 की बात है जब ओट्टो वार्मबियर नाम का एक अमेरिकी छात्र यंगाकडो होटल की पांचवीं मंजिल पर चला गया. तब उत्तर कोरिया की पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया था. उसपर आरोप लगा था कि उसने होटल की पांचवीं मंजिल पर लगा एक पोस्टर उखाड़ा था. इसके बाद ओट्टो वार्मबियर के खिलाफ मुकदमा चलाया गया और उसे 15 साल कैद की सजा सुनाई गई. पूछताछ के दौरान भी उसे बहुत टॉर्चर किया गया था. हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन अमेरिका लौटने के बाद ओट्टो वार्मबियर कोमा में चला गया और जून 2017 में उसकी मौत हो गई थी.

होटल की दीवारों पर अमेरिका विरोधी पेंटिंग्स

यंगाकडो होटल में ठहर चुके एक अन्य अमेरिकी नागरिक कैल्विन सन का कहना है कि होटल की पांचवीं मंजिल पर किसी बंकर की तरह छोटे-छोटे कमरे बनाए गए हैं और ज्यादातर कमरों में ताले लगे हुए हैं. कमरों की दीवारों पर अमेरिका और जापान विरोधी पेंटिंग्स बनी हुई हैं. इनमें कुछ तस्वीरें किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल की भी हैं. कहते हैं कि वहां बनी हर पेंटिंग पर 'अमेरिका में बनी हर चीज हमारी दुश्मन है, अमेरिका से हम हजार बार बदला लेंगे' लिखा हुआ है.

सरकार क्या मानती है?

सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात तो ये है कि उत्तर कोरिया की सरकार मानती है कि यंगाकडो होटल में पांचवीं मंजिल ही नहीं है. अब वहां जा चुके लोगों का दावा और उत्तर कोरिया की सरकार का दावा अपने आप में एक रहस्य को जन्म देते हैं. लोग ये दावे सुनकर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर सच कौन बोल रहा है.

यह भी पढ़ें : इस स्टेट में है देश का सबसे पुराना Cricket Stadium...158 साल पुराना है इसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First IAF Chief: अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget