एक्सप्लोरर

इस मुस्लिम देश में 73 साल बाद मिलेगी शराब, जानें किन इस्लामिक देशों में अब भी लगा है बैन

Muslim Country Liquor Ban: दुनिया के कई मुस्लिम देशों में आज भी शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है. हालांकि अब टूरिज्म को देखते हुए कुछ देश नियमों में बदलाव कर रहे हैं.

दुनियाभर में सबसे ज्यादा चाय और शराब पी जाती है. शराब का कारोबार इतना बड़ा है कि कई छोटे देशों की जीडीपी इसके बराबर है. यानी हर साल शराब से अरबों रुपये की कमाई होती है. हालांकि कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां पर शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है. ऐसा करने पर कड़ी सजा का भी प्रावधान है. ज्यादातर इस्लामिक देशों में ऐसे नियम बनाए गए हैं. अब एक ऐसे ही मुस्लिम देश ने शराब पर पाबंदी हटाने का फैसला किया है. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि किन मुस्लिम देशों में शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. 

73 साल बाद हटाई पाबंदी
दरअसल सऊदी अरब ने करीब 73 साल बाद अब शराब से पाबंदी हटा दी है. इसे एक बड़ा फैसला बताया जा रहा है. सऊदी लगातार अपने सख्त कानूनों में बदलाव कर रहा है और टूरिज्म को एक बड़ा मौका बनाने की कोशिश कर रहा है. ये फैसला भी इसी कड़ी में लिया गया है. हालांकि सऊदी के लोगों के लिए अब भी शराब पर पाबंदी है. 

दुकानों में नहीं मिलेगी शराब
अब अगर आप सोच रहे हैं कि भारत या किसी और देश की तरह सऊदी में भी शराब की दुकान में जाकर आप शराब खरीद सकते हैं तो आप गलत हैं. दरअसल यहां पर सिर्फ टूरिस्ट्स के लिए ये व्यवस्था की गई है. घरों में शराब रखने और बाजार में बेचने पर अब भी पाबंदी है. इसके लिए लाइसेंस दिए जाएंगे, जिससे बड़े टूरिज्म प्रोजेक्ट्स में शराब परोसी जा सकती है. यानी अगर आप बाहरी किसी देश से सऊदी जाते हैं तो आपको शराब पीने के लिए मिल सकती है. 

नहीं मिलेगी ज्यादा नशे वाली शराब 
सऊदी अरब में सिर्फ हल्की मात्रा में एल्कोहल वाली शराब ही मिलेगी. यानी बीयर या फिर वोदका जैसी ड्रिंक आप पी सकते हैं. 20 परसेंट एल्कोहल से ज्यादा वाली ड्रिंक पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. बताया गया है कि देश में करीब 600 जगहों पर ये शराब मिलेगी.

किन देशों में है पाबंदी?
दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां आज भी शराब पूरी तरह से बैन है. इसमें ब्रुनेई, सोमालिया, ईरान, लीबिया, कुवैत जैसे देश शामिल हैं. इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी शराब पर कई तरह की पाबंदियां हैं. यानी ज्यादातर मुस्लिम देश ही ऐसे हैं, जिन्होंने धर्म के आधार पर शराब को पूरी तरह से बैन किया है. हालांकि कुछ देश अब पर्यटन को देखते हुए इन नियमों में थोड़ी ढील दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें - कश्मीर ही नहीं ये 'आम' भी है भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का मुद्दा, 1981 से झगड़ रहे हैं दोनों देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
घर में लगे पौधे में उगा लें गांजा तो क्या होगा, कितनी मिलेगी सजा?
घर में लगे पौधे में उगा लें गांजा तो क्या होगा, कितनी मिलेगी सजा?
जॉब मार्केट के किंग हैं ये राज्य, आखिर क्या है इसकी बड़ी वजह?
जॉब मार्केट के किंग हैं ये राज्य, आखिर क्या है इसकी बड़ी वजह?
क्या मिलिट्री के डॉग को रिटायर होने के बाद मिलती है पेंशन, जानें क्या है नियम?
क्या मिलिट्री के डॉग को रिटायर होने के बाद मिलती है पेंशन, जानें क्या है नियम?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget