एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का साथ देकर तुर्किये ने पहली बार नहीं दिया भारत को धोखा, मुगल काल में भी भिजवाए थे गोला-बारूद!

यह पहली बार नहीं है जब तुर्किये ने भारत के खिलाफ इस तरह की साजिश की है. अगर इतिहास उठाकर देखें तो तुर्किये पहले भी भारत के खिलाफ रहा है और इसकी जड़ें मुगल काल से जुड़ी हुई हैं.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने जैसे ही सैन्य कार्रवाई शुरू की, दो देश पाकिस्तान के समर्थन में आ गए. पहला देश था चीन और दूसरा तुर्किये. चीन और पाकिस्तान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है, लेकिन तुर्किये ने जिस तरह से पाकिस्तान का साथ दिया, वह चौंकाने वाला था. तुर्किये ने इस सैन्य संघर्ष में न केवल पाकिस्तान का समर्थन किया, बल्कि उसे गोला-बारूद भी दिए. यहां तक कि अपना जंगी जहाज भी पाकिस्तान पहुंचा दिया था. इस घटना के बाद भारत में तुर्किये का विरोध शुरू हो गया और बड़ी संख्या में लोग इसके बायकॉट पर उतर आए. 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब तुर्किये ने भारत के खिलाफ इस तरह की साजिश की है. अगर इतिहास उठाकर देखें तो तुर्किये पहले भी भारत के खिलाफ रहा है और इसकी जड़ें मुगल काल से जुड़ी हुई हैं. भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना में भी कहीं न कहीं तुर्की का कनेक्शन था. चलिए जानते हैं इसके बारे में... 

बाबर का तुर्की कनेक्शन

भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना करने वाले बाबर का सीधा कनेक्शन तुर्की से ही था. दरअसल, बाबर तैमूर और चंगेज खान की वंशावली से था. बाबर का पिता तैमूर वंशावली से था, जो तुर्क मूल का सेनापति था, वहीं उसकी मां का रिश्ता चंगेज खान के खानदान से रहा, जो मंगोल शासक था. इस तरह मुगल शासक बाबर तुर्क व मंगोल, दोनों वंशावलियों से जुड़ा रहा है. 

धार्मिक, राजनीतिक से लेकर सैन्य रिश्ता

जानकारी के मुताबिक, तुर्क साम्राज्य यानी आटोमन साम्राज्य का रिश्ता शुरुआत में मुगलों से बहुत ही मामूली रहा, लेकिन जैसे-जैसे आटोमन साम्राज्य की जड़ें गहरी होती गईं, मुगलों से उनके धार्मिक और राजनीतिक रिश्ते भी बनते गए. यहां तक कि एक समय मुगलों ने आटोमन साम्राज्य के शासकों को खलीफा भी मान लिया था. मुगलों के शासन काल में तुर्क संस्कृति का भी असर देखने को मिलता है. इस दौरान बनाए गए गुंबद, मीनारों की वास्तुकला पर तुर्की कला का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है. 

मुगल सेना में था तुर्की का प्रभाव

मुगल सेना में भी तुर्की का प्रभाव देखने को मिलता है. खासतौर पर घुड़सवार सेना की अवधारणा भी तुर्की की ही थी और पानीपत की पहली लड़ाई (1526) में मुगलों ने तुर्की की रणनीति ही अपनाई थी. यहां तक कि बाबर ने तुर्की से तोपें भी मंगवाई थी, जिनकी मदद से बाबर ने कई लड़ाइयां जीतीं. यह कहा जा सकता है कि तुर्की की सैन्य तकनीक की मदद से मुगल काफी मजबूत हो गए थे. 

यह भी पढ़ें: वन चाइना पॉलिसी को क्यों नहीं तोड़ता भारत? क्यों दुश्मन देश का देता है साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget