एक्सप्लोरर

Currency Printing Press: इस देश में छपते हैं सबसे ज्यादा नोट, आस-पास के पड़ोसी देशों से भी मिलते हैं ऑर्डर

दुनिया में पहले अधिकांश देशों की करेंसी ब्रिटेन की कंपनी में छपते थे. लेकिन अब आंकड़ों के मुताबिक चीनी सरकारी कंपनी में अधिकांश देश अपनी करेंसी छपवाते हैं. जानिए ये कंपनी कब से नोट छापती है.

दुनिया के अधिकांश देश अब अपनी करेंसी खुद ही छापते हैं. लेकिन आज भी बहुत सारे ऐसे छोटे देश हैं, जो करेंसी छापने के लिए दूसरे देशों और कंपनियों की मदद लेते हैं. लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि चीन की एक कंपनी पूरी दुनिया में करेंसी नोट प्रिंटिंग के मामले में सबसे आगे निकल चुकी है. आज हम आपको बताएंगे कि ये कंपनी किन-किन देशों की करेंसी छाप रही है.

चीन की कंपनी

जानकारी के मुताबिक ये कंपनी चीन की सरकारी कंपनी है. लेकिन करेंसी नोट प्रिंटिंग के मामले में इसका सेटअप इतना बड़ा हो चुका है कि ये बड़े पैमाने पर दुनिया के तमाम देशों के ना केवल नोट छाप रहा बल्कि सिक्के भी ढालता है. वहीं ये कंपनी नोट में इस्तेमाल होने वाली स्याही से लेकर कागज और थ्रेड तक ये खुद तैयार करते हैं. इसका प्रिंटिंग सेटअप चीन में कई शहरों में फैला हुआ है. 

बता दें कि इस कंपनी का नाम चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन यानी सीबीपीएम है. इस कंपनी के पास नोट छापने और उससे जुड़े सामान उपलब्ध कराने के 10 बड़े कारखाने हैं. इसमें 18000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. चीन का दावा है कि ये दुनिया का सबसे सुरक्षित नोट छापने वाला प्रिंटिंग सेटअप है, जहां से एक नोट भी बिना अनुमति के बाहर नहीं जा सकता है. 

ब्रिटेन और अमेरिका से बड़ा सेटअप

माना जा रहा है कि चीन का ये सेटअप ब्रिटेन और अमेरिका की तुलना में बहुत बड़ा सेटअप है. क्योंकि यूएस ब्यूरो ऑफ एनग्रेविंग एंड प्रिंटिंग में 2,000 से कम ही कर्मचारी काम करते हैं. जबकि वहीं ब्रिटेन की डी ला रू में भी 3,000 से अधिक कर्मचारी हैं. वहीं भारत का करेंसी नोट प्रिंटिंग सेटअप भी अब बड़ा हो चुका है, भारत के पास भी इतने कर्मचारी नहीं हैं. जर्मनी के गिसेके और डेवरिएंट के पास भी इतने कर्मचारी नहीं है, जितने चीन अपने कंपनी में दावा कर रहा है. 

चीनी कंपनी की शुरूआत

चीन की इस प्रिंटिंग कंपनी की शुरुआत मुख्य तौर पर 1984 में चीन की मुद्रा छापने के साथ हुई थी. लेकिन धीरे-धीरे इस कंपनी ने बहुत बड़ा व्यापार खड़ा कर लिया है. कहा जाता है कि जब चीन में डिजिटल लेन देन शुरू हुआ था, तब कम कागजी युआन नोट छपने लगे थे. इसके बाद चीन ने बाहर के देशों से नोट छापने के आर्डर लेने शुरू किये थे. आज दुनिया के बहुत से देश करेंसी नोट छपवाने के लिए उसके पास आने लगे हैं, जिसमें भारत के सारे पड़ोसी देश भी शामिल हैं.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन सभी एशियाई देश जो अपनी मुद्रा खुद नहीं छापते हैं, वो अब चीन में छपवाने लगे हैं. जिस पर उन्हें जो खर्च आता है, वो बाकी जगहों की तुलना में कम आता है. 

ये भी पढ़ें: चुनाव में किन लोगों की लगती है ड्यूटी, नहीं करने पर इन नियमों के तहत होती है कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget