एक्सप्लोरर

फिर बढ़ गए दूध के दाम, क्या ये कीमतें बढ़ाने में सरकार का कोई रोल होता है?

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अमूल दूध के दामों में इजाफा हुआ है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि दूध के बढ़ते दामों में सरकार का कितना रोल होता है?

जहां एक ओर महंगाई से हर शख्स परेशान है, वहीं अमूल दूध के दामों में एक बार फिर इजाफा हो गया है. लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले दूध के बढ़े दामों के काफी चर्चे हो रहे हैं. दरअसल अमूल ब्रांड ने दूध की कीमतों में 2 रुपये वृद्धि करने की घोषणा की है. ये कीमतें देशभर के सभी बाजारों में 3 जून 2024 से लागू कर दी गई हैं. जिसके बाद कई लोग ये मान रहे हैं कि दूध के बढ़ाए गए दामों के पीछे सरकार का रोल है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये दूध के दाम बढ़ाए किसके द्वारा गए हैं?

दूध की कीमतें बढ़ाने में सरकार का क्या रोल होता है?

आम आदमी महंगाई से परेशान है, किसी भी चीज के दाम बढ़ते हैं तो इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया जाता है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या दूध की बढ़ाई गई कीमतों में भी सरकार ही जिम्मेदार है? तो बता दें कि अमूल दूध के दाम बढ़ाने के पीछे अमूल ब्रांड के तहत मिल्क प्रोडक्ट्स की बिक्री करने वाले गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी GCMMF है.

इन्हीं के द्वारा दूध की कीमतें 2 रूपये लीटर बढ़ाने की घोषणा की गई है. जीसीएमएमएफ ने कहा कि दूध के ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी के मद्देनजर सोमवार (3 जून) से सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है.

खाद्य महंगाई दर से कम है दूध के दामों में बढ़ोतरी

गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने बयान में कहा है कि दूध के दामों में ये बढ़ोतरी खाद्य महंगाई दर से काफी कम है. फरवरी 2023 से अमूल ने प्रमुख बाजारों में ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है.

बयान के अनुसार, हमारे मेंबर यूनियनंस ने भी पिछले एक साल में किसानों को दी जाने वाली दूध की कीमतों में लगभग 6 से 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अमूल एक पॉलिसी के तहत मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट्स के लिए कंज्यूमर्स द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा मिल्क प्रोड्यूसर्स को देता है. मूल्य संशोधन से हमारे मिल्क प्रोड्यूसर्स के लिए दूध की कीमतें बनाए रखने और उन्हें हायर मिल्क प्रोडक्शन के लिए प्रोत्साहित करने में और ज्यादा मदद मिलेगी.

अमूल की एक दूध की थैली पर कितने बढ़े दाम?

अमूल द्वारा बढ़ाई गई कीमतों के मद्देनजर अमूल गोल्ड की 500 एमएल की कीमत 32 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो गई है. वहीं अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत 64 रुपये से बढ़ाकर 66 रुपये कर दी गई है. इसके अलावा अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 26 से बढ़कर 27 रुपये कर दी गई है, तो अमूल शक्ति 500 एमएल की कीमत 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये कर दी गई है. आज से ये दाम लागू हो गए हैं, ऐसे में यदि आप दूध लेने जा रहे हैं तो ये दरें पहले ही पढ़ लें.

यह भी पढ़ें: World Bicycle Day: कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत, इस देश को क्यों कहते हैं बाइसिकल कैपिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget