एक्सप्लोरर

आखिर कितने रुपये मीटर आता है मकराना का पत्थर... जो अब राममंदिर में लग रहा है!

Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण में एक पत्थर इस्तेमाल हो रहा है जो मकराना पत्थर कहा जाता है. बता दें कि मकराना के इस पत्थर का इस्तेमाल दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल में भी हुआ था.

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है. कुछ ही समय बाद राम मंदिर का उद्घाटन भी हो जाएगा. अभी हाल ही में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है. 20 जनवरी को यह कार्यक्रम अयोध्या में होने जा रहा है. राम मंदिर निर्माण में एक पत्थर इस्तेमाल हो रहा है जो मकराना पत्थर कहा जाता है. आपको बता दें कि मकराना के इस पत्थर का इस्तेमाल दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल में भी हुआ था. आइए जानते हैं. क्या है इस मकराना पत्थर की खासियत और क्या है इसकी कीमत. 

इस कीमत पर मिलता है

मकराना का पत्थर से मकराना मार्बल कहते हैं. पूरी दुनिया में यह काफी प्रसिद्ध है. मकराना का मार्बल बाकी सारी मार्बल से बेहतर क्वालिटी और बेहतर कलर का होता है. राजस्थान के डीडवाना जिले में मकराना क्षेत्र पड़ता है वहां यह पत्थर पाया जाता है.

इसकी कीमत की बात करें तो अलग-अलग पत्थरों के हिसाब से कीमत बाजार में तय की जाती है. सामान्य कीमत की बात की जाए तो मकराना पत्थर की कीमत ₹80 से लेकर ₹1500 प्रति स्क्वायर फीट तक होती है. 

क्या है इसकी खासियत

मकराना मार्बल को दुनिया की सबसे बेहतरीन क्वालिटी की मार्बल माना गया है. इसकी चमक और इसकी गुणवत्ता दुनिया भर में प्रसिद्ध है. संगमरमर के लिए इससे बेहतरीन पत्थर पूरी दुनिया में उपलब्ध नहीं है. मकराना मार्बल के व्यापारी बताते हैं कि इस पत्थर में एक लचीलापन होता है.

जिससे इसे किसी भी शेप में कोई भी आकृति देते वक्त परेशानी नहीं होती. इस पत्थर से मंदिर के लिए गोल गुंबद छोटे-छोटे मंदिरों में सजावट के लिए छोटे-छोटे गमले और अन्य आकृतियां बनाई जाती हैं. इस मार्बल में भी तीन-चार प्रकार होते हैं उसी हिसाब से मूर्तियों का निर्माण किया जाता है. 

ताजमहल में भी हुआ इस्तेमाल

मकराना पत्थर का इतिहास काफी पुराना है. शाहजहां ने जब ताजमहल बनवाने की प्रक्रिया शुरू की थी तब वह चूने की तलाश में निकला था. लेकिन उसे मकराना का संगमरमर मिल गया. जिसके बाद शाहजहां ने इसी से ताजमहल बनवाने की ठान ली. शाहजहां ने यहां अपने सैनिक भेजें और हाथियों द्वारा यहां से पत्थर आगरा भिजवाए. इसी पत्थर से ताजमहल का निर्माण हुआ. 

यह भी पढ़ें: 40 हजार किलो घी से बना था ये मंदिर, कई अरब खर्च करके किया गया था निर्माण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?
Independence Day 2026 : 15 अगस्त से जुड़े 25 सवाल, जिनका जवाब हर भारतीय को होने चाहिए पता
15 अगस्त से जुड़े 25 सवाल, जिनका जवाब हर भारतीय को होने चाहिए पता

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget