एक्सप्लोरर

क्या अखाड़ों में नहीं चलता भारतीय कानून, गलती करने पर कैसे मिलती है साधुओं को सजा?

भारत में शैव, वैष्णव और उदासीन पंथ के संन्यासियों के कुल 13 अखाड़ों को मान्यता प्राप्त है. इन सभी अखाड़ों के नियम अलग-अलग हैं और अखाड़ों से जुड़े सभी संन्यासियों को इन नियमों का पालन करना होता है.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी चर्चा में बनी हुई हैं. बीते दिनों वह किन्नर अखाड़े में शामिल हुई थीं, जहां पट्टाभिषेक के बाद उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी दी गई. हालांकि, विवाद खड़ा होने के बाद किन्नर अखाड़े के प्रमुख ऋषि अजय दास ने उन्हें पद से हटा दिया, साथ ही अखाड़े से भी बर्खास्त कर दिया. इसी तरह की कार्रवाई किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर भी हुई और उन्हें भी अखाड़े से अलग कर दिया गया. 

इस घटना के बाद लोग अखाड़ों के बारे में जानना चाहते हैं. कहते हैं कि अखाड़ों के अपने कायदे-कानून होते हैं और किसी भी संत की भूल पर सजा का भी प्रावधान है? ऐसे में सवाल यह है कि अखाड़ों में सजा कैसे दी जाती है? सजा कौन दे सकता है? सजा के प्रावधान क्या हैं? क्या अखाड़ों पर भारतीय कानून लागू नहीं होता है? आइए जानते हैं... 

कौन है सभी अखाड़ों का प्रमुख?

भारत में शैव, वैष्णव और उदासीन पंथ के संन्यासियों के कुल 13 अखाड़ों को मान्यता प्राप्त है. इन सभी अखाड़ों के नियम अलग-अलग हैं और अखाड़ों से जुड़े सभी संन्यासियों को इन नियमों का पालन करना होता है. सभी अखाड़ों में आचार्य महामंडलेश्वर होते हैं, जिनका कर्तव्य कायदे-कानून का पालन करवाना होता है. हालांकि, अगर सभी 13 अखाड़ों की बात की जाए तो अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सबसे बड़ी संस्था है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी हैं. धार्मिक आयोजनों में साधु-संतों के बीच टकराव व अन्य मामलों में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का निर्णय अंतिम होता है. 

कैसे मिलती है साधुओं को सजा?

महाकुंभ में सभी संन्यासियों व साधुओं के लिए नियम होते हैं. इन नियमों को तोड़ने वाले को अखाड़ा परिषद सजा देता है. अगर किसी साधु से छोटी चूक होती है तो साधुओं को गंगा में 108 डुबकी लगाने की सजा दी जाती है. इस दौरान साधुओं को आखाड़ा कोतवाल के साथ जाकर गंगा में डुबकी लगानी होती हैं और फिर भीगे कपड़ों में ही देवस्थान पर लौटना होता है और क्षमा मांगनी होती है. प्रसाद देकर उन्हें दोषमुक्त किया जाता है. 

कब लागू होता है भारतीय कानून

ऐसा नहीं है कि अखाड़े के संन्यासियों पर भारतीय कानून लागू नहीं होता है. साधुओं से धार्मिक गलतियों के लिए सजा का प्रावधान अखाड़ा परिषद ही करता है. हालांकि, आपराधिक मामलों में उस पर भारतीय न्याय संहिता के तहत ही धाराएं लागू होती हैं. हत्या या दुष्कर्म जैसे अपराध पर उसे अखाड़ा परिषद से निष्कासित कर दिया जाता है, जिसके बाद भारतीय संविधान के तहत उन पर कार्रवाई की जाती है. 

यह भी पढ़ें: देश के किन-किन मंदिरों में लागू है ड्रेस कोड, कहां सबसे पहले लिया गया था ऐसा फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें

Embed widget