एक्सप्लोरर

Holidays In 2023: अगले साल ये त्योहार पड़ रहे हैं वीकेंड पर, मारी जाएंगी कई छुट्टियां, देखें कंप्लीट लिस्ट

Calendar 2023: साल 2023 में कई ऐसे त्योहार हैं जो वीकेंड पर पड़ रहे हैं. इससे नये साल में मिलने वाली छुट्टियों में कटौती होगी. देखते हैं ऐसे ही त्योहारों की लिस्ट.

New Year 2023: साल 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. नया साल आते ही सबसे पहले लोग बड़े चाव से कैलेंडर देखते हैं और ये पता करते हैं कि कौन सा त्योहार किस दिन पड़ रहा है. लोग इस हिसाब से अपनी प्लानिंग करते हैं और शादी-ब्याह से लेकर घूमने जाने और बच्चों के एग्जाम तक का पूरा डेटा इकट्ठा कर लेते हैं जिससे आगे की योजनाएं बन सकें. हर साल ऐसा होता है कि कई त्योहार हफ्ते के एंड में पड़ते हैं और ये छुट्टियां मारी जाती हैं. इस साल कितने त्योहार वीकेंड पर पड़ रहे हैं और कितनी छुट्टियों का नुकसान होने वाला है, डालते हैं एक नजर.

14 जनवरी 2023, मकर संक्रांति, पोंगल – शनिवार

इस बार मकर संक्रांति और पोंगल दोनों ही त्योहार शनिवार 14 जनवरी के दिन पड़ रहे हैं. इससे एक छुट्टी कम हो गई. जिन जगहों पर फाइव डेज़ वीक होता है वहां वैसे ही शनिवार की बंदी रहती है. ऐसे में इन लोगों की एक छुट्टी साल के पहले महीने ही मारी गई.

18 फरवरी 2023, महाशिवरात्रि, शनिवार

साल 2023 में महाशिवरात्रि का त्योहार शनिवार के दिन पड़ रहा है. इस तरह से वीकेंड पर होने के कारण इस त्योहार की छुट्टी अलग से नहीं मिलेगी. हालांकि ऐसे में उन लोगों का फायदा हो गया जिन्हें केवल संडे की छुट्टी मिलती है. उन्हें सैटरडे और संडे दोनों छुट्टी मिल जाएंगी.

22 अप्रैल 2023, ईद-उल-फितर, शनिवार

ईद की छुट्टी के विषय में पक्की जानकारी तभी होती है जब चांद निकलता है लेकिन अभी तक के कैलेंडर के मुताबिक ईद 22 अप्रैल के दिन पड़ेगी. इस दिन भी शनिवार है और पांच दिन का हफ्ता मिलने वाले लोगों की एक छुट्टी फिर चली गई.

22 अक्टूबर 2023, दुर्गा अष्टमी, रविवार

इस बार दुर्गा अष्टमी रविवार के दिन पड़ रही है. इस कारण ये छुट्टी मारी जाएगी. इससे उन लोगों का नुकसान होगा जो अष्टमी से लेकर दशहरे तक की छुट्टी इंज्वॉय करते हैं. अब वे केवल नवमी और दशहरे की ही छुट्टी मिलेगी.

12 नवंबर 2023, दिवाली, रविवार

इस साल के बड़े त्योहारों में से एक दिवाली भी इस बार संडे के दिन पड़ रही है. इस साल दीपावली 12 नवंबर रविवार के दिन पड़ रही है और दिवाली के समय मिलने वाली तीन-चार दिन की छुट्टियों में एक छुट्टी कम हो जाएगी.

19 नवंबर 2023, छठ पूजा, रविवार

इस साल छठ पूजा भी संडे के दिन है. इस तरह एक और बड़ी छुट्टी बेकार जाएगी. इस पूरी लिस्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस साल बहुत सी छुट्टियां कम हो जाएंगी और ये साल हॉलिडे के मामले में अच्छा नहीं है.

यह भी पढ़ें: पहले जनवरी नहीं होता था साल का पहला महीना 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

National Anthem and Song Rules: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
कभी पक्षियों की बीट से रातोंरात चमका था इस देश का भाग्य, जानिए आज वहां कैसी हैं परिस्थितियां
कभी पक्षियों की बीट से रातोंरात चमका था इस देश का भाग्य, जानिए आज वहां कैसी हैं परिस्थितियां

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget