एक्सप्लोरर

तीन गुना लंबा जीवन कर देता है ये खास पैरासाइट, चींटियों पर हुए शोध में सामने आई चौंकाने वाली बातें

एनोमोटेनिया ब्रेविस (Anomotaenia brevis) नाम का पैरासाइट एक प्रकार का टेपवर्म है. जो चीटियों को संक्रमित करके उनकी उम्र तीन गुना बढ़ा देता है. हालांकि, संक्रमित चींटी आलसी हो जाती है.

Ant: हर कोई चाहता है कि वो एक लंबा और खुशहाल जीवन जिए. अपने आप को फिट रखने के लिए लोग खानपान और एक्सरसाइज करते हैं, ताकि वो निरोगी रहें और उनका जीवन खुशहाल रहे. दुनियाभर के वैज्ञानिक इंसान की उम्र लंबी करने पर काम कर रहे हैं. इसी बीच एक रिसर्च में सामने आया है कि पैरासाइट भी जीवन को लंबा बना सकते हैं. वैज्ञानिकों को शोध के दौरान एक ऐसा पैरासाइट मिला है, जिससे चींटियों की जिंदगी तीन गुना लंबी हो जाती है.

दरअसल, पैरासाइट वो जीव होते हैं, जो दूसरे जीवों पर आश्रित होते हैं. आसान शब्दों में कहें तो पैरासाइट परजीवी को कहते हैं. एनोमोटेनिया ब्रेविस (Anomotaenia brevis) नाम का ये पैरासाइट एक प्रकार का टेपवर्म है. जो चीटियों को संक्रमित करके उनकी उम्र तीन गुना बढ़ा देता है.

क्या करता है ये पैरासाइट?

जर्मनी के गुटेनबर्ग यूनिवर्सिटी के चीटी विशेषज्ञ सुजेन फ्वाइटजिक और उनकी टीम ने अपनी रिसर्च में पाया कि संक्रमित चींटी को उसकी साथी चीटियां खाना खिलाती हैं और अपना मजदूरों वाला काम जारी रखती हैं. वो संक्रमित चींटी का ख्याल रखती हैं. यह पैरासाइट चीटी की आंतों में में रहकर खास तरह के प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स उसके ब्लड में डालता है. हालांकि, इसका इनपर व्यापक असर पता नहीं लग पाया है, लेकिन इससे संक्रमित होने के बाद चीटियों का जीवन बढ़ जाता है.  

आलसी हो जाती है चींटी

रिसर्चर्स ने एक और बात जो नोटिस की वो यह थी कि संक्रमित चीटी आलसी हो जाती है. उसका सारा काम कॉलोनी में मौजूद बाकी चीटियां करती हैं. इससे उनपर काम का बोझ बढ़ता है. जिस वजह से मजदूर की तरह काम करने वाली चीटियां अपने जीवन को पूरा नहीं कर पाती. उनमें तनाव बढ़ता है और काम के अधिक बोझ में वो मारी जाती हैं.  

रानी चींटी से ज्यादा रखती हैं संक्रमित का ख्याल

किसी भी साथी चीटी के संक्रमित होते ही, बाकी मजदूर चींटियों का पूरा ध्यान रानी चीटी से हटकर बीमार चीटी पर चला जाता है. वो जवान दिखने वाली संक्रमित हो चुकी चीटी का ख्याल ज्यादा रखने लगती हैं. अब यह चीटी जवान कैसे दिखती है. ये पैरासाइट चीटी के हेमोलिंफ (जहां सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है) में अपना प्रोटीन डाल देता है. जिससे एक नया रिएक्शन होता है और चींटी की उम्र धीमी पड़ जाती है.

यह भी पढ़ें - महिला ने ऐसे दे दी लव बाइट और लड़के की हो गई मौत... जानिए ऐसा क्यों हो जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
क्या सत्ता परिवर्तन के लिए आंदोलन करना संवैधानिक नहीं, 'रिजीम चेंज' पर क्यों नाराज हुआ HC?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
दिल्ली की हवा में जहर, क्यों ठंड में सबसे ज्यादा परेशान करता है प्रदूषण?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
क्या होता है IPO, इसे लॉन्च करने के बाद कंपनी में कौन-से बदलाव आते हैं?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?
एक किताब छपवाने का क्या है प्रोसेस, इसमें कितना खर्चा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget