एक्सप्लोरर

Divorce Law In Pakistan: पाकिस्तान में बढ़ रहे तलाक! जानिए वहां महिलाओं को तलाक लेने के लिए क्या करना होता है?

पाकिस्तान में वैसे तो तलाक को सामाजिक तौर पर गलत माना जाता है. इसके बावजूद भी ज्यादातर महिलाएं अपने पति की इच्छा के विपरीत तलाक की मांग करती हैं. आइये जानते हैं वहां तलाक लेने के लिए क्या नियम हैं

Law For Divorce In Pakistan: शादी जहां दो लोगों का मिलन होती है, वहीं तलाक (Divorce) दो व्यक्तियों के बीच अलगाव होने पर उन्हें अलग करने का काम करता है. कई बार वैचारिक मतभेद, आपसी मनमुटाव या फिर रोज-रोज के झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि बात तलाक पर आ पहुंचती है. ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार झगड़ों की वजह से ही तलाक लिए जाते हैं. कई बार इसके पीछे करियर, अलग जीवनशैली वगैरह भी कारण हो सकता है. इस तरह के मामलों में आपसी सहमति से तलाक लिया जाता है.

भारत की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी.अब खबरें आ रही है कि इनका तलाक होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में महिलाओं के तलाक की मांग उठाने के मामले बढ़े हैं. ऐसे में जानते हैं कि पाकिस्तान में अगर कोई महिला अपने पति से तलाक लेना चाहे तो उसके लिए क्या पाकिस्तान में क्या नियम हैं.

पाकिस्तान में बढ़ रहे तलाक के मामले

पाकिस्तान के समाज में वैसे तो तलाक को सामाजिक तौर पर गलत माना जाता है. इसके बावजूद भी देश में ज्यादातर महिलाएं अपने पति की इच्छा के विपरीत तलाक की मांग करती हैं. महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज के समय में इस्लामी राष्ट्र के पितृसत्तात्मक समाज में महिलाएं अब सशक्त होती जा रही हैं. अब वे वैवाहिक संबंध में अपना अपमान सहन नहीं कर पा रही हैं. इसीलिए अब वहां तलाक के मामले भी बढ़ रहे हैं. तलाक लेने के लिए पाकिस्तानी महिलाएं इस्लामी कानून की एक धारा का इस्तेमाल कर रही हैं जो उन्हें पति की सहमति के बिना ही तलाक लेने की अनुमति देती है.

खुला के तहत के सकती हैं महिलाएं तलाक

पाकिस्तान में तलाक के मामलों की देखरेख करने के लिए कोई विशेष संस्था नहीं है. पाकिस्तान में तलाक के मामलों पर कार्यवाही शरिया या इस्लामी कानूनों के तहत होती है. यहां कोई महिला तलाक के लिए आवेदन नहीं कर सकती है. हालांकि अगर किसी महिला को अपने पति की सहमति के बिना तलाक चाहिए तो वह शरिया के नियमों के तहत ऐसा कर सकती है. वहां इसे खुला कहते हैं और पारिवारिक न्यायालय में इसकी सुनवाई होती है. खुला इस्लाम धर्म में तलाक की ही एक प्रक्रिया होती है, इसके जरिए कोई महिला अपने पति से तलाक ले सकती है.

ऐसी कई वजहें हैं जिनके आधार पर पत्नी खुला के तहत अपने पति से तलाक की मांग कर सकती हैं. इनमें पति का उसके साथ किया जाने वाला दुर्व्यवहार, पति का पत्नी को छोड़कर कहीं चला जाना या पति की मानसिक स्थिति ठीक न होना जैसे कारण मामले शामिल हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

हालांकि, पाकिस्तान में पति से तलाक चाहने वाली महिलाओं के आंकड़े को आधिकारिक तौर पर दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. गैलप और गिलानी पाकिस्तान के 2019 में किए गए सर्वे के अनुसार, 58 प्रतिशत पाकिस्तानी यह मानते हैं कि देश में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं.

पाकिस्तानी महिलाएं चाहती है खुलकर जीना

लाहौर में स्थित मानवाधिकार से जुड़े गैर-लाभकारी संगठन मानवाधिकार संरक्षण केंद्र की वकील अतिका हसन रजा ने मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि पाकिस्तान में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं ‘खुला' के तहत तलाक की मांग कर रही हैं. पाकिस्तान में औपचारिक तलाक के मामलों की ज्यादातर पहल पति कर सकता है. यहां तलाक के लिए पति की सहमति अनिवार्य होती है, लेकिन खुला के तहत तलाक लेने पर पति की सहमति जरूरी नहीं होती है.

रजा ने बताया कि देश में नए पारिवारिक न्यायालय स्थापित किए जा रहे हैं. इन न्यायालयों में पारिवारिक कानून, खुला और संरक्षण के मामलों की ही सुनवाई हुआ करेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब इस बात का ज्ञान है कि वे अब शारीरिक शोषण के अलावा अन्य वजहों को आधार बनाकर भी तलाक ले सकती हैं. इन वजहों में मानसिक शोषण या शादी से कुछ भी नहीं मिलना भी शामिल है. उनका कहना है कि पाकिस्तान में अब महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में जानती हैं और पहले से अधिक स्वतंत्र हैं.

यह भी पढ़ें -

कितना बदला शिक्षा का स्तर? केरल के बाद देश के इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Budget 2026: ये हैं पश्चिम बंगाल के 5 सबसे रईस इलाके, जानें यहां कितने रहते हैं अरबपति?
ये हैं पश्चिम बंगाल के 5 सबसे रईस इलाके, जानें यहां कितने रहते हैं अरबपति?
West Bengal Budget Jai Shri Ram: दुनिया में सबसे पहले किसने लगाया था जय श्रीराम का नारा, क्या है इसका इतिहास?
दुनिया में सबसे पहले किसने लगाया था जय श्रीराम का नारा, क्या है इसका इतिहास?
देश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर कहां की पुलिस करती है, जानें कौन है नंबर-1?
देश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर कहां की पुलिस करती है, जानें कौन है नंबर-1?
US Debt: क्या अमेरिका के ऊपर भी उधार, जानें इस देश को कौन-कौन से देश देते हैं कर्ज?
क्या अमेरिका के ऊपर भी उधार, जानें इस देश को कौन-कौन से देश देते हैं कर्ज?

वीडियोज

Sairaab: Nayanika को हुआ कैंसर, बीमारी की खबर सुन गहरी चिंता में डूबा Ishan
Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: क्या भविष्यवाणी करने लगे ट्रंप या चाल! भारत-पाक सीजफायर से ब्रिटिश PM स्टार्मर के इस्तीफे तक... कैसे सच हुआ?
क्या भविष्यवाणी करने लगे ट्रंप या चाल? भारत-पाक सीजफायर से ब्रिटिश PM स्टार्मर के इस्तीफे तक...
'मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे', AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे', AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
West Bengal Budget 2026: शुभेंदु सरकार ने बजट में आम लोगों पर बरसाया पैसा, सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगी सैलरी
शुभेंदु सरकार ने बजट में आम लोगों पर बरसाया पैसा, सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगी सैलरी
VAIBHAV SOORYAVANSI: अब वैभव सूर्यवंशी को फिर कब देख पाएंगे फैंस? जानिए अगले मैच का समय से लेकर तारीख तक
VAIBHAV SOORYAVANSI: अब वैभव सूर्यवंशी को फिर कब देख पाएंगे फैंस? जानिए अगले मैच का समय से लेकर तारीख तक
Viral Video: जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड ने पकड़ा हाथ, भड़के यूजर्स बोले- छू कैसे रहा है? खराब आदमी
जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड ने पकड़ा हाथ, भड़के यूजर्स बोले- छू कैसे रहा है? खराब आदमी
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान के लिए परमाणु हथियार बनाना मुश्किल', बताई ये वजह
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान के लिए परमाणु हथियार बनाना मुश्किल', बताई ये वजह
इसे NASA में नौकरी दो... बरसाती कीड़े भगाने के लिए बंदे ने लगाया जुगाड़, मोबाइल की टॉर्च से दिखाया रास्ता; देखें वीडियो
इसे NASA में नौकरी दो... बरसाती कीड़े भगाने के लिए बंदे ने लगाया जुगाड़, मोबाइल की टॉर्च से दिखाया रास्ता; देखें वीडियो
परमाणु बम बनाने के लिए भारत कहां से मंगाता है यूरेनियम, जानें कौन है दोस्त?
परमाणु बम बनाने के लिए भारत कहां से मंगाता है यूरेनियम, जानें कौन है दोस्त?
Embed widget