एक्सप्लोरर

नमो भारत, वंदे भारत, गतिमान, तेजस... जानिए इन सभी ट्रेनों में क्या फर्क है?

भारत में वर्ल्ड क्लास सुविधा के साथ तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें मौजूद हैं.  इनमें सबसे प्रमुख है वंदे भारत ट्रेन, गतिमान एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और नमो ट्रेन. चलिए जानते हैं इन ट्रेनों में फर्क

भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है. रोजाना करीब 3 करोड़ यात्री भारतीय रेलवे से सफर करते हैं.  रेलवे ने पिछले कुछ सालों काफी तरक्की की है. ट्रेनों की आधुनिकता के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों में भी काफी बेहतरी हुई है.  अब भारत में वर्ल्ड क्लास सुविधा के साथ तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें मौजूद हैं.  इनमें सबसे प्रमुख है वंदे भारत ट्रेन, गतिमान एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और नमो ट्रेन. जो भारत की पहली रीजनल रैपिड रेल है. चलिए जानते हैं वंदे भारत ट्रेन, गतिमान एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और नमो ट्रेन में क्या है फर्क.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली ट्रेनों में से है. हालांकि यह भारत की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन नहीं है. यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. इसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे  तक हो सकती है वंदे भारत ट्रेन में जनरल बोगी या नहीं होती. 

इसमें चेयरकार बोगियां होती हैं. 800 किलोमीटर की कम दूरी वाले शहरों को जोड़ने के लिए साल 2019 में ट्रेन की शुरुआत की गई थी. भारत में फिलहाल 34 वंदे भारत ट्रेन संचालित हैं. दिल्ली से झांसी का वंदे भारत का चेयर कर का किराया 1005 रुपए है. तो वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कर का किराया 1960 रुपए 

गतिमान एक्सप्रेस

गतिमान एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन है. यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए हॉटस्पॉट की सुविधा भी उपलब्ध है. यह दिल्ली से झांसी के बीच में चलती है. इसके एसी चेयर कार का किराया 1125 रुपए है जबकि एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया ₹2280 है. 

तेजस एक्सप्रेस 

तेजस ट्रेन भारत की लग्जरी ट्रेनों में गिनी जाती है. इस ट्रेन में नाश्ता खाना और पानी फ्री मिलता है. इसके साथ ही इसमें हवाई जहाज की तरह ट्रेन होस्टेस अपनी सेवाएं देती हैं. इस ट्रेन में कॉल बटन से अटेंडेंट को बुला सकते हैं. इसकी कोच में ऑटोमेटिक दरवाजे होते हैं जो साइड से खुलते हैं. यानी इंटीरियर के मामले में यह ट्रेन वंदे भारत, गतिमान, तेजस और बाकी सभी ट्रेनों से  काफी अच्छी है. तेजस ट्रेन में डिब्बे थर्ड एसी सेकंड एक और फर्स्ट एसी के होते हैं. तेजस ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है हालांकि इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकती है. 

नमो ट्रेन

यह भारत की पहली रैपिड रीजनल ट्रेन है. यह दिल्ली से मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत चलती है. इसमें एनसीआर के दिल्ली गाजियाबाद और मेरठ जैसे शहरों को जोड़ा जाएगा. इस पूरे सफर की दूरी लगभग 83 किलोमीटर होगी. इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है. पिछले साल अक्टूबर में यह हाई-स्पीड आरआरटीएस ट्रेन शुरू हुई थी. इस ट्रेन में झुकने वाली सीटें हैं. इसके हाई-टेक कोचों में डिजिटल स्क्रीन भी है. 

यह भी पढ़ें: इन देशोें में होता है सबसे ज्यादा खजूर का उत्पादन, दुनिया को इन्हीं की बदौलत होता है नसीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget