एक्सप्लोरर

कितने सीसी का होता है फाइटर जेट का इंजन, जानिए कितना देता है माइलेज?

फाइटर जेट्स किसी भी देश की एयरफोर्स की ताकत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं. चलिए जानते हैं कि कितने सीसी का होता है फाइटर जेट का इंजन और ये कितना माइलेज देता है?.

फाइटर जेट्स के इंजन काफी शक्तिशाली होते हैं. फाइटर जेट्स जो आकाश में दुश्मन को चकमा देकर हमला करने या रक्षा करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. फाइटर जेट इंजन बनाना दुनिया की सबसे जटिल और उन्नत तकनीकों में से एक है. ये शक्तिशाली इंजन लड़ाकू विमानों को शक्ति देते हैं. सबसे पहले बात करते हैं  CC यानी क्यूबिक सेंटीमीटर की जो कार या बाइक में सीसी इंजन की सिलेंडर क्षमता बताता है, ये ईंधन जलाने की ताकत दिखाता है. लेकिन फाइटर जेट्स में ऐसा नहीं है. जेट इंजन में थ्रस्ट मुख्य रूप से मापी जाती है.

थ्रस्ट कैसे काम करता है? 

फाइटर जेट का इंजन हवा खींचता है, उसे दबाता है, ईंधन मिलाकर जलाता है और गर्म गैस को तेजी से पीछे फेंकता है. इससे जेट आगे बढ़ता है. जेट इंजन की ताकत 'थ्रस्ट' (धक्का) में मापी जाती है, जो किलोन्यूटन (kN) या पाउंड फोर्स (lbf) में होती है. उदाहरण के लिए F-35 का Pratt & Whitney F135 इंजन, 125 kN थ्रस्ट देता है. आफ्टरबर्नर (अतिरिक्त ईंधन जलाकर) चालू करने पर यह 191 kN तक जाता है.  F-22 रैप्टर के दो इंजन मिलकर 312 kN थ्रस्ट देते हैं. यानी जेट अपना वजन उठाकर सीधा ऊपर भी उड़ सकता है. क्योंकि जेट इंजन हवा का लगातार प्रवाह इस्तेमाल करते हैं. अगर अनुमान लगाएं, तो इंजन का आंतरिक हिस्सा हजारों लीटर का हो सकता है, लेकिन यह मायने नहीं रखता. थ्रस्त ही सब कुछ है.

कितना माइलेज देता है फाइटर जेट?

फाइटर जेट्स का माइलेज कारों जैसा अच्छा नहीं होता, क्योंकि ये स्पीड और ताकत के लिए बने हैं. फाइटर जेट्स का माइलेज कारों जैसा अच्छा नहीं होता, क्योंकि ये स्पीड और ताकत के लिए बने हैं. हालांकि फाइटर जेट्स का फोकस ईंधन बचत पर नहीं, बल्कि स्पीड (माच 2 तक) और मैन्यूवर पर है. उदाहरण के लिए F-16 एक घंटे में लगभग 3,028 लीटर ईंधर खर्च करता है. F-35 एक घंटे में लगभग 5,678 लीटर ईंधर खर्च करता है. 

इसे भी पढ़ें- अमेरिका, रूस या चीन किसके पास है सबसे तगड़ा 5th जेनरेशन वाला फाइटर जेट, भारत में कहां तक पहुंचा इसका काम?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोटर आईडी कार्ड बनने से पहले लोग कैसे करते थे वोट, जानें इसका इतिहास?
वोटर आईडी कार्ड बनने से पहले लोग कैसे करते थे वोट, जानें इसका इतिहास?
चुनाव आयुक्तों को हटाने की कब-कब उठी मांग, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
चुनाव आयुक्तों को हटाने की कब-कब उठी मांग, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
टीएन शेषन को क्यों याद करते हैं लोग, किन फैसलों से बनाई थी चुनाव आयोग की शाख
टीएन शेषन को क्यों याद करते हैं लोग, किन फैसलों से बनाई थी चुनाव आयोग की शाख
अमेरिका में कैसे बनें भारत के राजदूत? कहां से करें शुरुआत
अमेरिका में कैसे बनें भारत के राजदूत? कहां से करें शुरुआत

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget