एक्सप्लोरर

किन-किन देशों में Youtube पर लग चुका बैन, किन बातों का हवाला देकर लिया गया यह फैसला

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां यूट्यूब पर पाबंदी लगी है. उन देशों की सरकार ने यूट्यूब पर पूरी तरह से बैन लगा रखा है. आइये जानते हैं कौन हैं वो देश और इसके पीछे कारण क्या है.

आजकल सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो गया है. लोग अपना ज्यादातर खाली समय मोबाइल पर वीडियोज देखते हैं या इंस्ट्राग्राम में रील्स स्क्रॉल करते हैं. वीडियो के लिए अक्सर लोग यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं जहां यूट्यूब को बैन कर दिया गया है. आज हम बात करेंगे उन्ही देशों के बारे में बताएंगे जहां YouTube पर प्रतिबंध लगाया गया है और उन कारणों की जिनके आधार पर यह फैसला लिया गया.

किन देशों में बैन है यूट्यूब

चीन

चीन में यूट्यूब पर 2009 से पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. इसका कारण है सरकार का सख्त इंटरनेट नियंत्रण. सरकार का तर्क है कि यूट्यूब पर मौजूद कुछ सामग्री उनके राष्ट्रीय हितों और सामाजिक स्थिरता के खिलाफ है. इसके अलावा सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इंटरनेट पर प्रसारित सभी सामग्री उनके नियंत्रण में हो.

उत्तर कोरिया 

उत्तर कोरिया भी एक ऐसा देश है जहां यूट्यूब पूरी तरह प्रतिबंधित है. 2006 से यहां इंटरनेट पर ही सख्त रोक लगा दी है. सरकार ने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को राष्ट्रीय सुरक्षा और शासन की नीतियों के खिलाफ मानते हुए बैन कर दिया. उत्तर कोरिया में सूचना के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया, ताकि नागरिक सिर्फ वही देखें और सुनें जो सरकार चाहती है. 

पाकिस्तान 

पाकिस्तान ने भी कई बार यूट्यूब पर प्रतिबंध लगाया है. 2008 में डच राजनेता गीर्ट वाइल्डर्स के एक विवादित वीडियो और 2012 में 'इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स' वीडियो के कारण यूट्यूबपर बैन लगाया गया था. इन वीडियोज को इस्लाम के अपमान के रूप में देखा गया, जिसके चलते धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का हवाला देकर प्रतिबंध लगाया गया. हालांकि, बाद में कुछ समय के लिए यह बैन हटा भी लिया गया.

रूस

रूस भी इस लिस्ट में शामिल है. यहां भी यूट्यूब पर प्रतिबंध का इतिहास रहा है. 2010 में चरमपंथी सामग्री को होस्ट करने के आरोप में यूट्यूब को ब्लॉक करने की कोशिश की गई थी. चरमपंथ से लड़ाई के कारण इस देश यूट्यूब को बैन कर दिया है.

तुर्कमेनिस्तान 

तुर्कमेनिस्तान ने 2009 में क्रिसमस के मौके पर यूट्यूब सहित कई सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा दिया. सरकार ने इस कदम का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया.

ऑस्ट्रेलिया 

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब पर प्रतिबंध लागू किया है. एक सरकारी रिपोर्ट में बताया गया कि 37% नाबालिगों को यूट्यूब पर नुकसानदायक सामग्री का सामना करना पड़ा, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के किस शहर में सबसे महंगी है प्रॉपर्टी, कहां लगाएं पैसा कि झट से हो जाए डबल?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget