एक्सप्लोरर

क्यों बढ़ती गर्मी की वजह से कई शहर डूब जायेंगे? आखिर गर्मी और पानी का क्या लेना-देना है?

समुद्र के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. जो तेजी से कुछ शहरों के अस्तित्व को मिटाने की ओर बढ़ रहा है. आइए जानते हैं आखिर गर्मी बढ़ने से समुद्र का जलस्तर किन-किन तरीकों से बढ़ता है.

Global Warming: भारत में इस बार गर्मी ने फरवरी महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए. भारत ही नहीं दुनिया के कई देश गर्मी की मार झेल रहे हैं. जहां एक ओर धरती के कुछ हिस्सों में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे शहर भी हैं जिनपर भविष्य में पानी में डूब जाने का खतरा मंडरा रहा है. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है. दुनियाभर के देश ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित हैं. इसी क्रम में वैज्ञानिक भी दावे कर चुके हैं कि अगर समुचित कदम न उठाए गए, तो दुनिया के कई खूबसूरत शहर पानी में डूब जाएंगे.

गर्मी का शहरों के डूबने से क्या लेना-देना?

1880 के बाद से औसत वैश्विक तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई. वैज्ञानिकों को आशंका है कि 2035 तक इसमें 0.3 से 0.7 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है. दरअसल, गर्मी बढ़ने या यूं कहें कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं. जिससे समुद्र के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. जो तेजी से कुछ शहरों के अस्तित्व को मिटाने की ओर बढ़ रहा है. 

बढ़ जाएंगी आपदाओं की घटनाएं

गर्मी बढ़ने के कारण धरती से पानी अधिक मात्रा में वाष्पीकृत होकर वायुमंडल में जाता है, जो भयंकर बारिश के रूप में नीचे गिरता है और बाढ़ जैसे हालात पैदा करता है. गर्मी बढ़ने पर इस तरह की घटनाएं बढ़ जाएंगी. साथ ही चक्रवात और तूफान जैसी घटनाएं भी बढ़ जाएंगी. इस तरह जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ कई और कारक भी शहरों के अस्तित्व के लिए खतरा बनेंगे. 

गर्मी से कैसे बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर?

समुद्र का जलस्तर बढ़ने के लिए सीधे तौर पर बढ़ रही गर्मी जिम्मेदार है. दरअसल, गर्मी या ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर दो मुख्य तरीकों से बढ़ता है. 

1. तापमान बढ़ने के कारण ग्लेशियर और भूमि-आधारित बर्फ तेजी से पिघलती हैं, इनका पानी जमीन से नदियों आदि के जरिए समुद्र तक पहुंचता है.

2. गर्मी के कारण थर्मल विस्तार प्रक्रिया के तहत गर्म पानी अधिक जगह लेता है, जिस वजह से समुद्र का आयतन बढ़ जाता है और उसका जल स्तर बढ़ जाता है.

इसके अलावा कुछ स्थानीय कारक भी समुद्र स्तर के तेजी से बढ़ने का कारण बन सकते हैं. जैसे समुद्र की धाराएं और डूबती हुई जमीन की सतह आदि.

यहां पढ़ें कौन-से हैं वो शहर - कई शहरों के लिए काल बन जाएगी ये गर्मी! ऐसे ही बढ़ती रही तो पानी में डूब जायेंगे ये शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan Wedding: एक शादी से कांप रहे लोग, आमिर खान तीसरी के लिए तैयार; जानिए भारत में कितने लोग कर पाते हैं तीन शादियां
एक शादी से कांप रहे लोग, आमिर खान तीसरी के लिए तैयार; जानिए भारत में कितने लोग कर पाते हैं तीन शादियां
Constitution Amendment: कैसे होता है संविधान में संशोधन, किन-किन लोगों से लेनी पड़ती है इजाजत?
कैसे होता है संविधान में संशोधन, किन-किन लोगों से लेनी पड़ती है इजाजत?
PNG Commission: एक SCM पीएनजी बेचने पर कंपनी को कितना मिलता है कमीशन? जान लें हिसाब-किताब
एक SCM पीएनजी बेचने पर कंपनी को कितना मिलता है कमीशन? जान लें हिसाब-किताब
SRK Cricket Stadium: कितना बड़ा है वह स्टेडियम, जो शाहरुख खान ने बनवाया? जानें इस पर कितने रुपये हुए खर्च
कितना बड़ा है वह स्टेडियम, जो शाहरुख खान ने बनवाया? जानें इस पर कितने रुपये हुए खर्च

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget