एक्सप्लोरर

इजरायल ने 1970 में ही बना लिया था परमाणु बम, जानें उसने कैसे किया था इसका परीक्षण?

इजराइल को परमाणु संपन्न देश माना जाता है लेकिन आजतक ना तो इसकी आधिकारिक पुष्टि की है और ना ही इस बात से इंकार. एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के पास आज 90 परमाणु हथियार हो सकते हैं.

इजरायल का परमाणु कार्यक्रम एक रहस्यमयी विषय रहा है. यह माना जाता है कि इजरायल ने 1960 के दशक के अंत तक परमाणु हथियार विकसित कर लिए थे, लेकिन उसने कभी भी इसकी आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं किया. इजरायल की नीति, जिसे 'परमाणु अस्पष्टता' कहा जाता है, के तहत वह अपने परमाणु हथियारों के बारे में खुलकर नहीं बोलता. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इजरायल ने 1970 के दशक में परमाणु बम कैसे बनाया और इसका परीक्षण कैसे किया. 

इजरायल का परमाणु कार्यक्रम

इजरायल ने अपनी स्थापना के कुछ ही समय बाद 1948 में, परमाणु शोध शुरू कर दिया था. 1952 में इजरायली परमाणु ऊर्जा आयोग (IAEC) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य परमाणु तकनीक पर शोध करना था. इजरायल के पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन-गुरियन ने माना कि परमाणु हथियार देश की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं, क्योंकि मध्य पूर्व में कई देश इजरायल के खिलाफ थे. उस समय इजरायल के पास न तो तकनीक थी और न ही पर्याप्त संसाधन, इसलिए उसने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की राह चुनी. फ्रांस के साथ सहयोग1957 में इजरायल ने फ्रांस के साथ एक गुप्त समझौता किया, जिसके तहत फ्रांस ने नेगेव रेगिस्तान में डिमोना परमाणु रिएक्टर बनाने में मदद की. यह रिएक्टर इजरायल के परमाणु हथियार कार्यक्रम का आधार बना.

समझौता था गोपनीय

फ्रांस ने 24 मेगावाट का अनुसंधान रिएक्टर और तकनीकी सहायता प्रदान की. यह समझौता इतना गोपनीय था कि अमेरिका जैसे करीबी सहयोगी को भी इसकी जानकारी नहीं थी. डिमोना रिएक्टर ने प्लूटोनियम उत्पादन शुरू किया, जो परमाणु बम बनाने के लिए जरूरी होता है. 

परमाणु बम का विकास

1960 के दशक के अंत तक विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल ने परमाणु विस्फोटक बनाने की क्षमता हासिल कर ली थी. 1967 के छह-दिवसीय युद्ध के समय इजरायल के पास संभवतः कुछ परमाणु हथियार तैयार थे. 1973 के योम किप्पुर युद्ध के दौरान अमेरिका को भी यकीन हो गया कि इजरायल के पास परमाणु हथियार हैं. लेकिन इजरायल ने कभी खुलकर परमाणु परीक्षण नहीं किया, जैसा कि भारत (1974 में पोखरण) या अन्य देशों ने किया.

क्या इजरायल ने 1970 में परमाणु परीक्षण किया?

इजरायल के परमाणु परीक्षण को लेकर सबसे चर्चित घटना 22 सितंबर 1979 की है, जिसे 'वेला घटना' कहा जाता है. दक्षिण अटलांटिक महासागर में, दक्षिण अफ्रीका के तट के पास, एक अमेरिकी वेला सैटेलाइट ने एक संदिग्ध परमाणु विस्फोट का संकेत दर्ज किया. कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह इजरायल और दक्षिण अफ्रीका का संयुक्त परमाणु परीक्षण था. हालांकि, इजरायल और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की. 

गुप्त रणनीति और जासूसी

इजरायल ने परमाणु तकनीक हासिल करने के लिए जासूसी और गुप्त तरीकों का भी सहारा लिया. 1960 के दशक में, इजरायल ने यूरोप और अमेरिका में यहूदी वैज्ञानिकों के नेटवर्क का इस्तेमाल किया, जो परमाणु तकनीक से जुड़ी जानकारी साझा करते थे. इसके अलावा, इजरायल ने यूरेनियम और अन्य जरूरी सामग्री को गुप्त रूप से हासिल किया, इसमें सबसे बड़ा मामला तब का है जब 1960 के दशक के मध्य में अपोलो पेंसिल्वेनिया में परमाणु मटेरियल और उपकरण निगम से लगभग 200-600 पाउंड अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम गायब हो गया. अनुमान है कि इजरायल के पास आज 90 परमाणु हथियार हो सकते हैं, जो लड़ाकू जेट, पनडुब्बियों और बैलिस्टिक मिसाइलों से दागे जा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-ईरान में इस साल 841 लोगों को मिली मौत की सजा, जानें किस देश में सबसे ज्यादा दी जाती है सजा-ए-मौत?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
भारत से हर महीने कितना डीजल खरीदता है बांग्लादेश? आंकड़ा जान उड़ेंगे होश
Healthy Food Business: फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
फिटनेस के दौर में हिट हैं हेल्दी फूड कार्ट, कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?
ईरान-अमेरिका शांति समझौता खत्म, किन वजहों से फिर से छिड़ सकती है जंग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget