एक्सप्लोरर

Rivers From India To Pakistan: किन-किन नदियों से जुड़ा है भारत-पाकिस्तान का कनेक्शन? 99% लोग नहीं जानते हैं सारे नाम

Rivers From India To Pakistan: भारत में तमाम नदियां बहती हैं, जो कि हर लिहाज से जीवनदायिनी हैं. लेकिन कुछ नदियां ऐसी हैं, जो कि भारत से होते हुए पाकिस्तान जाती हैं और उस देश की प्यास बुझाती हैं.

Rivers From India To Pakistan: भारत में हजारों नदियां बहती हैं, अगर आप नक्शा उठाकर देखेंगे तो आपको यहां कई नदियां बहती हुई मिल जाएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो यहां करीब 200 नदियां बहती हैं. भारत में नदियों का खास महत्व है. ये नदियां पीने के पानी से लेकर खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी काम आती हैं. भारत की ये नदियां जीवनदायिनी हैं. खेती किसानी के अलाव इनसे बिजली बनाने का काम किया जाता है और बिजली की कई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता है. इसके कई घर रोशन होते हैं. हमारे यहां नदियों को पूज्यनीय माना जाता है, उनको मां का दर्जा दिया जाता है. ये नदियां पर्वत की चोटी से शुरू होकर मैदानी इलाकों का सफर तय करके महासागरों में गिरती हैं. इस दौरान ये कई देशों का भी सफर तय करती हैं. कुछ नदियां ऐसी भी हैं, जो कि भारत से पाकिस्तान की ओर बहती हैं, और वहां के लोगों की प्यास बुझाती हैं. आज हम आपको भारत से पाकिस्तान में मिलने वाली नदियों के बारे में बताते हैं. 

सिंधु नदी

सिंधु नदी को पाकिस्तान की जीवनदायिनी नदी कहा जाता है. सिंधु नदी का उद्गम स्थल तिब्बत के पास सिन-का-बाब नाम की जलधारा को माना जाता है. यहां से निकलने के बाद ये नदी कश्मीर और तिब्बत के बीच बहती है. फिर नंगा पर्वत के उत्तर भाग से घूमने के बाद ये पाकिस्तान से होकर गुजरती है और आखिर में अरब सागर में जाकर मिल जाती है. इसका ज्यादातर हिस्सा पाकिस्तान में है. इस नदी की लंबाई 3610 किलोमीटर है. इस नदी की पांच उपनदियां चंद्रभागा, झेलम, ईरावती, सतलुज और विपासा हैं. 

झेलम

झेलम नदी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से होकर गुजरती है. पुराने वक्त में इस नदी का नाम वितस्ता नदी था. ये नदी भारत के कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान में जाकर चिनाब नदी में मिल जाती है. इस नदी की कुल लंबाई 725 किलोमीटर है. 

चिनाब 

चिनाब नदी में पानी का मुख्य स्त्रोत बर्फ का पिघलना माना जाता है. ये नदी भारत के हिमाचल प्रदेश में लाचा दर्रे से निकलती है. यह नदी जम्मू से होते हुए पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में पहुंच जाती है. पाकिस्तान में रावी और झेलम नदी चिनाब में आकर मिलती हैं. इस नदी की कुल लंबाई 960 किलोमीटर है. 

रावी

रावी नदी का उद्गम स्थल हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे को माना जाता है. यह नदी हिमाचल से होते हुए, जम्मू कश्मीर और पंजाब होते हुए पाकिस्तान जाती है. बाद में ये जाकर चिनाब में मिल जाती है. रावी की कुल लंबाई 720 किलोमीटर है. 

सतलज 

सतलज नदी पंजाब से बहती है और इसका उद्गम स्थल मानसरोवर के पास राक्षस ताल के हिमनद को माना जाता है. इस नदी की लंबाई 4575 किलोमीटर है. ये भारत, चीन और पाकिस्तान मे बहती है. प्राचीन काल में इस नदी को शुतुद्रि के नाम से जानते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget