एक्सप्लोरर

Khan Sir Net Worth: एक दिन में कितना कमा लेते हैं खान सर? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Khan Sir Marriage: सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में खान सर ने अपने स्टूडेंट्स को बताया कि हाल ही में उन्होंने शादी कर ली है.

देश के मशहूर टीचर खान सर की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. खान सर ने अपनी शादी की यह खबर खुद शेयर की है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खान सर ने अपने स्टूडेंट्स को लाइव क्लासेज के दौरान बताया कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे  तनाव के दौरान उन्होंने शादी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर ने अपने छात्रों के लिए पार्टी का आयोजन भी किया है.

इसी बीच अब लोग खान सर और उनसे जुड़ी कई चीजें गूगल पर सर्च कर रहें हैं. कई लोग खान सर की एक दिन की कमाई को लेकर भी काफी चर्चा कर रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि खान सर एक दिन में कितना कमा लेते हैं.  
 
खान सर कौन हैं?

खान सर बिहार सहित देशभर के एक फेमस शिक्षक और यूट्यूबर हैं. खान सर को बिहार की शान भी कहा जाता है. उनका नाम देश के टॉप टीचर्स में शुमार किया जाता है. खान सर ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस देते हैं. उनका यूट्यूब पर भी चैनल है, जहां वह बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाते हैं. वह अपने पढ़ाने की स्टाइल के लिए काफी फेमस हैं. खान सर का जन्म साल 1993 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था.

खान सर का असली नाम फैसल खान बताया जाता है. इसके साथ ही खान सर ने अपनी पढ़ाई 10 वीं तक इंग्लिश मीडियम स्कूल और 12वीं हिंदी मीडियम स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद कॉलेज से बीएससी और एमएससी की डिग्रियां हासिल की हैं और खान सर भूगोल में भी मास्टर्स किया है और आज देशभर में खान सर काफी फेमस हैं. वहीं खान सर के पिता एक ठेकेदार हैं और उनका बड़ा भाई भारतीय सेना में अधिकारी हैं. हालांकि खान सर हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बताया जा रहा है कि खान सर की पत्नी का नाम एएस खान है. 

एक दिन में कितना कमा लेते हैं खान सर 

खान सर एक दिन में करीब 70 हजार रुपये के आसपास कमा लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान सर की कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनकी एक महीने की कमाई 10 से 20 लाख रुपये है. खान सर ने 2019 में कोविड के कारण अपनी कोचिंग बंद होने के बाद खान जीएस रिसर्च सेंटर नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी स्टूडेंट्स के बीच बढ़ गई, खान सर के यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं.

इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में उनका कोचिंग सेंटर है, जहां वे छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं. वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कोर्सेज भी कराते हैं. इसके अलावा खान सर की कोचिंग फीस भी हर बैच के हिसाब से काफी अलग है.  UPSC की तैयारी के लिए खान सर की कोचिंग में जीएस पेपर के लिए 79,500 रुपये से एक लाख रुपये तक फीस देनी होती है और यह फीस इंग्लिश मीडियम के बच्चों के लिए है. वहीं हिंदी मीडियम स्टूडेंट्स के लिए खान सर यूपीएससी फाउंडेशन बैच की एक साल की फीस 69,500 रुपये से 1 लाख तक है. इसके अलावा खान सर की कोचिंग में 11वीं और नीट, 12वीं और नीट के अलग-अलग बैच चलते हैं. 

ये भी पढ़ें - IAS से लेकर IPS तक छूते हैं पैर, जानें कैसे और कब शुरू हुआ खान सर की कोचिंग का सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget