एक्सप्लोरर

संजय कपूर के सोशल मीडिया अकाउंट्स का अब क्या होगा, क्या ये भी बच्चों को होंगे ट्रांसफर?

बिजनेसमैन संजय कपूर के तीन शादियों से तीन बच्चे हैं. इसमें करिश्मा कपूर से दो बच्चे समायरा (20) और कियान (14) हैं. वहीं, प्रिया सचदेव से एक बेटा अजारियास है, जिसकी उम्र सिर्फ 6 साल है.

Sanjay Kapur Funeral: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड व जानमाने बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया था. सात दिन बाद 19 जून को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया. संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ शामिल हुईं. करिश्मा और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी. 2016 में इस कपल का तलाक हो गया था. इसके बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी. संजय कपूर ने कुल तीन शादियां की थीं. 

संजय कपूर के निधन के बाद लोगों के मन में सवाल है कि उनकी इतनी बड़ी विरासत और कंपनी को कौन संभालेगा, उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? दरअसल, संजय कपूर देश के जानेमाने बिजनेसमैन तो थे ही, साथ ही फोर्ब्स की अमीरों की सूची में भी उनका नाम शामिल था. इसके मुताबिक, मौत के समय संजय कपूर की कुल संपत्ति करीब 10,300 करोड़ रुपये थी. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि उनकी इतनी बड़ी विरासत और सोशल मीडिया अकाउंट्स का क्या होगा? क्या ये भी बच्चों को ट्रांसफर होंगे? 

अभी तक नहीं हुआ उत्तराधिकारी का फैसला

बिजनेसमैन संजय कपूर के तीन शादियों से तीन बच्चे हैं. इसमें करिश्मा कपूर से दो बच्चे समायरा (20) और कियान (14) हैं. वहीं, प्रिया सचदेव से एक बेटा अजारियास है, जिसकी उम्र सिर्फ 6 साल है. रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर के तीनों बच्चों में फिलहाल किसी की उम्र कंपनी की बागड़ोर संभालने की नहीं है. ऐसे में उनके उत्तराधिकारी के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है. हालांकि, संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक बयान में यह जरूर कहा है कि संजय कपूर के काम और विरासत का सम्मान करते हुए, कंपनी का कामकाज और भविष्य की योजनाएं पहले की तरह ही चलती रहेंगी.  

कौन संभालेगा सोशल मीडिया अकाउंट्स

कानूनी नियमों के तहत संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति और पैसों का प्रबंधन उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के पास जाएगा. हालांकि, इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जहां तक उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की बात है तो एक्स और इंस्टाग्राम पर संजय कपूर एक्टिव जरूर थे, लेकिन इससे उन्हें बहुत ज्यादा कमाई नहीं होती थी. ऐसे में आगे उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्टिव रहते हैं या नहीं, इस पर परिवार की ओर से फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है. 

करिश्मा के बच्चों के लिए छोड़ी इतनी संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर ने भले ही करिश्मा कपूर से तलाक लेकर तीसरी शादी कर ली हो, लेकिन उन्होंने करिश्मा कपूर से होने वाले अपने दोनों बच्चों के भविष्य का भी पूरा ध्यान रखा था. जानकारी के मुताबिक, संजय कपूर ने समायरा और कियान को 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड गिफ्ट किए थे और साथ ही 10-10 लाख की मासिक आमदनी भी सुनिश्चित की थी. 

यह भी पढ़ें: एक बीवी के रहते दूसरी शादी करने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें भारत का कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
 XI JINPING Dinner Menu: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
Embed widget