एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा समेत कई कॉमेडियंस को पाकिस्तान से धमकी, जानें कौन सी पुलिस करती है इसकी जांच

कपिल शर्मा को जान से मारने की ​धमकी मिली है. रिपोर्ट्स के अनुसार सेलेब्स को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

हाल ही में कपिल शर्मा समेत कई कॉमेडियंस को धमकी मिली है. पाकिस्तान से आए ई-मेल में इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. अब सवाल ये उठता है कि ऐसे मामलों में कौन सी पुलिस या एजेंसी जांच करती है. आइए जानते हैं.

सेलेब्स को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला लगातार चल रहा है, पिछले कुछ समय में कई स्टार्स को धमकी मिल चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस ईमेल में कहा गया है कि आपके सभी कामो पर हमारी नजर है. यह किसी भी तरह का पब्लिसिटी स्टंट या परेशान करने का नहीं है. इस मैसेज को गंभीरता से लें यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो आपको गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

यहां दर्ज की जाती है FIR

पाकिस्तान या किसी अन्य देश से धमकी मिलती है, तो इस मामले की जांच भारतीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियां करती हैं. इस तरह के मामलों में सबसे पहले धमकी की जानकारी जिस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन को मिलती है वहां एफआईआर दर्ज की जाती है. इसके बाद स्थानीय पुलिस शुरुआती जांच शुरू करती है. इस मामले में शिकायत के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है और छानबीन शुरू कर दी है. कॉमेडियन कपिल को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में मुंबई की अंबोली पुलिस ने सेक्शन केस फाइल किया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

ये एजेंसी भी करती हैं जांच

अगर मामला अधिक गंभीर होता है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होता है तो संबंधित राज्य का एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) जांच में शामिल हो सकता है. इसके अलावा जब धमकी ईमेल, सोशल मीडिया, या फिर फोन के जरिए दी जाती है तो साइबर सेल उस मैसेज के सोर्स का पता लगाने का काम करता है. तकनीकी जांच में साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जाती है.

इसके अलावा यदि धमकी का संबंध आतंकवाद से जुड़ा पाया जाता है या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है ऐसे मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA जांच में शामिल हो जाती है. जांच में अगर मिलता है कि धमकी विदेश से मिली है तो इस तरह के मामले विदेश मंत्रालय विशेष नजर रखता है. अधिकारी उस देश के दूतावास या फिर उच्चायोग के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं और जरूरी कार्रवाई के लिए संपर्क करते हैं.

यह भी पढ़ें: कौन सा बाबा किस अखाड़े से है, कैसे चलता है पता- क्या इनका भी होता है कोई आईडी कार्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget