एक्सप्लोरर

Joe Biden India Visit: ओबामा और ट्रंप की तरह क्या जो बाइडेन के लिए भी प्रोटोकॉल तोड़ेंगे पीएम मोदी?

Joe Biden India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत पहुंच रहे हैं, उनके इस दौरे के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं.

Joe Biden India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत पहुंचने वाले हैं. जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए वो दुनियाभर के तमाम नेताओं के साथ पहुंच रहे हैं. राजधानी दिल्ली में जो बाइडेन के स्वागत की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं और सुरक्षा के भी तमाम इंतजाम हो चुके हैं. बाइडेन के अलावा भी तमाम देशों के मुखिया भारत पहुंच रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग मंत्री रिसीव करने पहुंचेंगे. इसी बीच बाइडेन को रिसीव करने के लिए पीएम मोदी खुद एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. हालांकि ये प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा.  

पीएम मोदी पहुंच सकते हैं एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान समिट से वापस लौट चुके हैं, जिसके बाद अब दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति को रिसीव करने वो खुद एयरपोर्ट जा सकते हैं. प्रोटोकॉल को तोड़कर पीएम मोदी बाइडेन को लेने पहुंच सकते हैं. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा. इससे पहले भी प्रधानमंत्री ऐसा कर चुके हैं. 

आधिकारिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है, उसमें बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को रिसीव करने जनरल (रि.) वीके सिंह एयरपोर्ट जाएंगे. पीएम मोदी के जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आखिरी मौके पर पीएम खुद बाइडेन के साथ नजर आ सकते हैं. 

ओबामा और ट्रंप के लिए भी तोड़ा प्रोटोकॉल
इससे पहले जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप भारत पहुंचे थे तो पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें रिसीव किया था. पीएम खुद एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे थे. 2015 में बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ भारत पहुंचे थे, वहीं पिछले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2020 में भारत यात्रा पर आए थे. अब जो बाइडेन के भारत आने पर भी पीएम मोदी इसी परंपरा को दोहरा सकते हैं. 

बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी बेहतर हुए हैं और दोनों देशों के बीच हर तरह का ट्रेड बढ़ रहा है. अमेरिका जैसे देश के साथ भारत की बढ़ती दोस्ती पड़ोसी मुल्कों के लिए भी चिंता का विषय है. 

ये भी पढ़ें: Union Territories: क्यों बनाए गए हैं भारत में केन्द्र शासित प्रदेश? बेहद दिलचस्प है ये किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों का बंगला और लग्जरी गाड़ी, ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी; हैरान कर देगी नेटवर्थ
करोड़ों का बंगला और लग्जरी गाड़ी, ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी; हैरान कर देगी नेटवर्थ
CJP Sansad March: यह है अब तक का सबसे आक्रामक आंदोलन, जानें कितने आंदोलनकारियों की गई थी जान?
यह है अब तक का सबसे आक्रामक आंदोलन, जानें कितने आंदोलनकारियों की गई थी जान?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
क्या है सतलुज नदी का इतिहास, जानें क्यों कहा जाता था इसे हिंदुस्तान पर राज करने की चाबी?
CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget