एक्सप्लोरर

Jharkhand Foundation Day: सिर्फ धोनी नहीं, झारखंड के ये लोग भी मचा चुके धूम, देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर आज हम आपको बताएंगे एमएस धोनी के अलावा झारखंड को और कौन लोग हैं. जिन्होंने दुनिया भर में धूम मचाई है. 

Jharkhand Foundation Day: आज यानी 15 नवंबर का दिन झारखंड और झारखंड के लोगों के लिए काफी बड़ा और महत्वपूर्ण दिन होता है. एक तरह से कहा जाए तो 15 नवंबर का दिन झारखंड का जन्मदिन होता है. 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता है. साल 2000 में 15 नवंबर के दिन ही बिहार से 18 जिले अलग करके झारखंड को एक अलग राज्य बनाया गया था. बिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही झारखंड को बिहार से अलग किया गया था.

आज झारखंड 24 साल का हो चुका है. झारखंड को अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर सबसे ज्यादा ख्याति दिलाने में हाथ रहा है भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का, झारखंड की राजधानी रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने न सिर्फ देश का बल्कि अपने प्रदेश का भी खूब नाम रोशन किया. आज हम आपको बताएंगे एमएस धोनी के अलावा झारखंड को और कौन लोग हैं. जिन्होंने दुनिया भर में धूम मचाई है. 

इम्तियाज अली

इम्तियाज अली के नाम से कौन वाकिफ नहीं है. बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में से एक इम्तियाज अली का ताल्लुक भी झारखंड से है. इम्तियाज अली बॉलीवुड करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. साल 2007 में जब वी मेट, साल 2009 में लव आज कल, साल 2011 में रॉकस्टार, साल 2014 में हाईवे, साल 2015 में तमाशा और हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई अमर सिंह चमकीला उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में है. 

यह भी पढ़ें: यह थी नेहरू की आखिरी इच्छा, लेकिन किसी ने नहीं किया इसका सम्मान, जानें क्या थी इसकी वजह

मीनाक्षी शेषाद्रि

एक जमाने में बॉलीवुड में बैक टू बैक हिट फिल्में देने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि का ताल्लुक भी झारखंड से है. उनका जन्म झारखंड के सिंदरी शहर में हुआ था. बता दें मूलत उनका परिवार तमिलनाडु से था लेकिन उनके पिता फर्टिलाइजर फैक्ट्री में काम करते थे. जिसके बाद वह झारखंड में ही बस गए. मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड में कुल 67 फिल्में कीं जिनमें से कई फिल्में हिट रहीं. 

तनुश्री दत्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का ताल्लुक भी झारखंड से है. उनका जन्म स्टील सिटी ऑफ़ इंडिया कहे जाने वाले जमशेदपुर से हैं. बॉलीवुड में उनकी कई फिल्में आई है. जिनमें 'आशिक बनाया आप'ने फिल्म काफी सक्सेसफुल साबित हुई थी. साल 2004 में उन्हें फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब भी मिला था. 

यह भी पढ़ें: कहां से आया है पुलिस शब्द, कैसे ये पूरी दुनिया में एक खास फोर्स की पहचान बन गई

दीपिका कुमारी

कुछ ही महीनों पहले पेरिस ओलंपिक खत्म हुए हैं. भारत के हिस्से में कल 6 मेडल आए. लेकिन भारत के कई प्रतियोगियों ने ओलंपिक में काफी शानदार प्रदर्शन करके दिखाया. इनमें तीरंदाजी में झारखंड की दीपिका कुमारी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. हालांकि दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इसी साल हुए तीरंदाजी विश्व कप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीत कर देश का और झारखंड का नाम रोशन किया. 

ईशान किशन 

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद झारखंड से आने वाले दूसरे सबसे सफल क्रिकेटर हैं. ईशान किशन ने साल 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की टीम की अगुवाई की थी. हालांकि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज से हार कर खिताब से चूक गई थी. ईशान किशन अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले क्रिकेटर भी हैं. उन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 126 गेंद का सामना करते हुए दोहरा शतक ठोका था. 

यह भी पढ़ें: एक बटन दबाते ही मचा सकते हैं तबाही, दुनिया के इन नेताओं के पास है परमाणु हथियारों का कंट्रोल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यह है देश की सबसे महंगी मिठाई, 1 किलो की कीमत में आ जाएगी बाइक
यह है देश की सबसे महंगी मिठाई, 1 किलो की कीमत में आ जाएगी बाइक
What If Oxygen Disappears: 5 सेकेंड के लिए गायब हो जाए ऑक्सीजन तो क्या होगा, क्या खत्म हो जाएगी दुनिया?
5 सेकेंड के लिए गायब हो जाए ऑक्सीजन तो क्या होगा, क्या खत्म हो जाएगी दुनिया?
Indian Census Penalty Rules; जनगणना में गलत जानकारी दी तो क्या होगा, क्या उठा ले जाएगी पुलिस?
जनगणना में गलत जानकारी दी तो क्या होगा, क्या उठा ले जाएगी पुलिस?
Where Is Patal Lok: जमीन से कितना नीचे माना गया है पाताल लोक, क्या है इसकी सच्चाई?
जमीन से कितना नीचे माना गया है पाताल लोक, क्या है इसकी सच्चाई?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget