एक्सप्लोरर

क्या है यूरेनियम संवर्धन, इससे कैसे बना सकते हैं परमाणु बम? ईरान कितना करीब

What Is Uranium Enrichment Process: ईरान और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध परमाणु बम की वजह से हो रहा है. चलिए जान लेते हैं कि आखिर यूरेनियम संवर्धन क्या होता है और इससे परमाणु बम कैसे बनता है.

इजराइल और ईरान के युद्ध के करीब 10 दिन बीत गए हैं. दोनों देश हैं कि शांति समझौते का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं अब इस लड़ाई में अमेरिका भी कूद गया है और उसने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं. अमेरिका को ऐसा लगता है कि उसके ईरान पर हमले से जंग रुक जाएगी. इस हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बयान देते हुए कहा है कि अगर ईरान अब भी पीछे नहीं हटा तो हमला और बड़ा होगा. वहीं इस हमले के बाद ईरान ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि वो कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है. 

ईरान और इजराइल के इस युद्ध में ईरान के तीन प्रमुख ठिकाने नतांज, फोर्दो और इस्फहान को निशाना बनाया गया है. नतांज और फोर्दो वो दो जगहें हैं, जहां से ईरान यूरेनियम का संवर्धन करता है. वहीं इस्फहान से कच्चा माल सप्लाई होता है. चलिए जान लेते हैं कि यूरेनियम संवर्धन क्या होता है और इससे परमाणु बम कैसे बनता है. 

यूरेनियम संवर्धन क्या है?

संवर्धन का अर्थ होता है- यूरेनियम में एक खास किस्म के परमाणु (U-235) की मात्रा को बढ़ाना होता है, जिससे कि उसमें फटने की क्षमता आ सके. नॉर्मल भाषा में संवर्धन का अर्थ होता है यूरेनियम को अपग्रेड करना है, बिल्कुल उसी तरह से जैसे कच्चे सोने को शुद्ध किया जाता है. ठीक उसी तरह से यूरेनियम को भी हथियार बनाने लायक बनाया जाता है. प्राकृतिक यूरेनियम में लगभग 0.72% यूरेनियम-235 होता है. बाकी सब यूरेनियम-238 होता है, जो कि फटने में सक्षम नहीं होता है. तब बम बनाने के लिए U-235 को बढ़ाकर 90% तक करना पड़ता है. इसे ही संवर्धन कहा जाता है. 

कैसे बनता है परमाणु बम

ईरान समेत कई देश यूरेनियम के संवर्धन के लिए सेंट्रीफ्यूज मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें यूरेनियम को गैस में तब्दील किया जाता है और फिर उसको तेज स्पीड में घुमा दिया जाता है. इस रफ्तार में भारी यूरेनियम-238 किनारे की तरफ चला जाता है और हल्का यूरेनियम-235 बीच में रह जाता है. इस प्रक्रिया को कई को कई बार किया जाता है, जिसे U-235 का प्रतिशत बढ़ जाता है. यही वो टेक्नोलॉजी है, जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां चिंतित रहती हैं, क्योंकि यही विधि बम बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है. 

कितना आगे निकल गया ईरान

इजराइल के हमला शुरू करने के बाद तो ईरान के परमाणु केंद्रों और मटीरियल को लेकर सही स्थिति की कोई खास जानकारी नहीं है. हमला होने तक ईरान यूरेनियम को 60 फीसदी की शुद्धता तक संवर्धित कर रहा था. IAEA के मापदंडों की मानें तो ईरान के पास जो यूरेनियम था उसको संवर्धित करके करीब 9 परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं. इस स्थिति तक पहुंचने के बाद ईरान कुछ दिनों में या फिर करीब एक हफ्ते से कुछ ज्यादा वक्त में परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम संवर्धित करता या कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी हमलों के बाद अगर ईरान में फैलने लगे रेडिएशन तो कैसे बच सकती है जान, जान लीजिए तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highest Taxpayer India: भारत में कौन देता है सबसे ज्यादा टैक्स, देख लें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम?
भारत में कौन देता है सबसे ज्यादा टैक्स, देख लें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम?
Kidney Valley: इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Agni 5 Missile: भारत की 5000 KM वाली अग्नि-5 लॉन्च के लिए तैयार, जानें चीन-पाकिस्तान के कौन-कौन से शहर इसकी जद में?
भारत की 5000KM वाली अग्नि-5 लॉन्च के लिए तैयार, जानें चीन-पाकिस्तान के कौन-कौन से शहर इसकी जद में?
न टैक्सी न कार..सीधे महल के ड्राइंग रूम तक आती थी ट्रेन, इस शख्स ने घर में ही बनवा रखा था स्टेशन
न टैक्सी न कार..सीधे महल के ड्राइंग रूम तक आती थी ट्रेन, इस शख्स ने घर में ही बनवा रखा था स्टेशन

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Oldest Players in IPL: IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन, 43 की उम्र में भी मैदान पर छाया ये प्लेयर
Oldest Players in IPL: IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन, 43 की उम्र में भी मैदान पर छाया ये प्लेयर
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले - '47 साल से...'
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले - '47 साल से...'
Kidney Valley: इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Google Chrome पर इन सेटिंग्स को ऑन रखना खतरे से खाली नहीं, प्राइवेसी चाहिए तो अभी बदलें
Google Chrome पर इन सेटिंग्स को ऑन रखना खतरे से खाली नहीं, प्राइवेसी चाहिए तो अभी बदलें
Embed widget