एक्सप्लोरर

Israel Iran War: जंग से दुनियाभर में फैल रहा है जहर, बारूद से कई देशों के बराबर कार्बन पॉल्यूशन कर रहा इजरायल

Israel Iran War: पिछले कुछ सालों से रूस-यूक्रेन, इजरायल-गाजा और अब ईरान और इजरायल के बीच जंग छिड़ी हुई है. ये तमाम विवाद पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं.

Israel Iran War: जंग तो खुद ही एक मसला है जंग क्या मसलों का हल देगी... ये लाइन आपने कभी न कभी जरूर सुनी होगी, जिसका सीधा मतलब ये है कि जंग अपने आप में तबाही की तरफ धकेलने का काम करती है. कई देश सालों तक जंग में रहते हैं और अपने लोगों की जान दांव पर लगाते हैं, साथ ही आर्थिक तौर पर भी कई साल पीछे चले जाते हैं. जंग भले ही किसी के लिए हार और जीत का मसला हो, लेकिन ये हर तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करती है. दुनियाभर के तमाम देशों में चल रही हलचल का परिणाम भी हम सबको भुगतना पड़ रहा है. ये लड़ाई हमारी धरती को भी लगातार बीमार करने का काम कर रही है. 

जंग पहुंचा रही नुकसान
पिछले कुछ सालों से रूस-यूक्रेन, इजरायल-गाजा और अब ईरान और इजरायल के बीच जंग छिड़ी हुई है. कुछ दिन पहले भारत और पाकिस्तान के बीच भी खूब तनातनी देखने के लिए मिली थी. अब इन तमाम लड़ाइयों को लेकर एक स्टडी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे जंग न सिर्फ लोगों को दर्द दे रही हैं, बल्कि हमारे वातावरण और धरती को भी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. 

स्टडी में हुआ खुलासा
यूके और यूएस के रिसर्चर्स ने एक स्टडी में बताया है कि जंग में इस्तेमाल होने वाला बारूद और सैन्य वाहन पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसके अलावा जिन बिल्डिंगों को तबाह किया जाता है, उनसे निकलने वाली गैसों से भी पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो रहा है. अगर ये लगातार चलता रहा तो हमारी पूरी धरती के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है और इससे उबर पाना बेहद मुश्किल होगा. 

लगातार हो रहा है कार्बन उत्सर्जन
स्टडी में बताया गया है कि बमबारी से इतना कार्बन उत्सर्जन हो रहा है कि ये जंग के बाद भी लोगों को मारने के लिए काफी है. इसके अलावा आसपास मौजूद देशों के लिए भी ये बेहद खतरनाक है. गाजा पर हुई इजरायली बमबारी से 713 टन कार्बन उत्सर्जन की बात कही गई है. इतना कार्बन पॉल्यूशन कई देश मिलकर भी नहीं फैला पाते हैं. इसके अलावा टैंक और अन्य सैन्य वाहनों से भी हजारों टन कार्बन उत्सर्जन देखा गया है. कुल मिलाकर दुनियाभर में जंग का माहौल हमारी धरती में जहर घोलने का काम कर रहा है. 

ये भी पढ़ें - दुनिया में किस नेता के पास सबसे ज्यादा सर्वोच्च सम्मान, पीएम मोदी से कितने पीछे हैं ट्रंप और पुतिन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget