एक्सप्लोरर

क्यों सुरक्षित रखा जा रहा इजरायल में मारे गए सैनिकों का स्पर्म, इससे क्या होगा?

इजरायल अपने मरे हुए सैनिकों का स्पर्म निकालकर बकायदा उन्हें फ्रीज में रख रहा है, लेकिन क्यों? चलिए जानते हैं.

इजरायल और हमास की जंगमें अबतक 40 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं. मरने वालों में 700 से ज्यादा इजरायली सैनिक भी शामिल हैं. इजरायल सरकार अब लड़ाई में जान गंवाने वाले सैनिकों के स्पर्म सुरक्षित रखवा रही है. इस प्रोसेस के जरिए अबतक 170 इजरायली सैनिकों और आम नागरिकों के स्पर्म कलेक्ट किए जा चुके हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इजरायल की सरकाार ऐसा कर क्यों रही है?

क्यों मृत सैनिकों का स्पर्म निकाल रही इजरायल सरकार?

हमास से लड़ाई में जान गंवाने वाले सैनिकों या आम नागरिकों का जो स्पर्म रिट्रीव करने के पीछे एक खास वजह है, दरअसल इस स्पर्म के जरिए उससे भविष्य में बच्चे पैदा किए जा सकेंगे. द इजरायल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, किसी सैनिक के मरने के बाद आर्मी फौरन उसके परिवार वालों को इन्फॉर्म करती है और उनसे पूछती है कि क्या वह स्पर्म रिट्रीव करवाना चाहते हैं. फिर परिवार की लिखित सहमति के बाद शुक्राणु निकाल लिया जाता है. हाल के महीनों में स्पर्म रिट्रीवल कराने वाले परिवारों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

महिलाएं सैनिकों के बच्चों को जन्म देने के लिए आगे आ रहीं

जब पहली बार स्पर्म कलेक्ट करना शुरू किया गया तो कई परिवारों को भी ये नहीं पता था कि आखिर वो इस स्पर्म का क्या करेंगे. क्योंकि ऐसे कई सैनिक थे जिनकी उम्र कम ही थी और उनकी न ही कोई गर्लफ्रेंड थी और न ही उनकी शादी हुई थी. ऐसे में स्पर्म रिट्रीवल के साथ-साथ पिछले कुछ महीनों में एक कैंपेन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसका मकसद जंग में जान गंवाने वाले सैनिकों के स्पर्म से नया जीवन देने की है. इस कैंपेन से इस पूरी प्रक्रिया के प्रति लोगों की स्वीकार्यता भी बढ़ी है. दरअसल कई महिलाएं और लड़कियां इस कैंपेन के तहत सैनिकों के बच्चों को पैदा करने के लिए आगे आ रही हैं.

मौत के बाद कैसे निकाला जाता है स्पर्म?

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौत के बाद जिनका स्पर्म रिट्रीव करना होता है, उनके अंडाशय में एक चीरा लगाकर उसमें से कोशिकाओं का एक छोटा हिस्सा निकाल लेते हैं.

इसके बाद इस कोशिकाओं में से जीवित शुक्राणु कोशिकाओं को निकाल कर लैब में फ्रीज कर दिया जाता है. इस प्रक्रिया को करना मौत के 24 घंटे के भीतर ही संभव है. यदि मरने के 24 घंटे के अंदर कोशिकाएं निकाल ली जाएं, तो भविष्य में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: इस बार भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा 77वां या 78वां? जान लीजिए सही जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget