एक्सप्लोरर

क्या सही में कोई नोट नंबर्स की जगह से फट जाए तो वो चलता नहीं है? ऐसे मिलेंगे पूरे पैसे

कई बार हमारे पास फटे हुए नोट आ जाते हैं. ऐसी स्थिति में हमारा नुकसान हो जाता है. लेकिन आपको इसके लिए आरबीआई का नियम जानना बहुत जरूरी है. जिसके तहत आप नोटों को वापस कर सकते हैं.

बिना पैसों के जीवन का चलना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास फटे हुए नोट आ जाते हैं. तो वहीं कई बार हमारी खुद की गलती से नोट फट जाते हैं. ऐसी स्थिति में हमारा नुकसान हो जाता है. हालांकि कई बार थोड़ा बहुत फटा होने के कारण नोट चल जाता है, लेकिन जब नोट नंबर के पास से फट जाता है, तब उसका चलना मुश्किल होता है. आज हम आपको बताएंगे कि नोट फटने के बाद आपको कैसे पूरा पैसा मिल सकता है. 

बैंक करेगा वापस

नोट के फटे होने पर आप बैंक जाकर उसको वापस कर सकते हैं. हालांकि कई बार बैंक वाले फटे-पुराने नोट लेने से मना करते हैं. ऐसी स्थिति में आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नियम जानना बहुत जरूरी है. इस मामले को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सर्कुलर भी जारी किया गया है. जिसके मुताबिक कोई भी बैंक फटे पुराने नोट के बदले ग्राहकों को दूसरा नोट देगा. हालांकि इसमें कुछ नियम है, जैसे नोट के ज्यादा फटे होने पर कुछ पैसे कटते हैं. 

एक बार में कितने नोट बदल सकते

आरबीआई नियमों के मुताबिक आप आसानी से अपनी नजदीकी बैंक या फिर आरबीआई ऑफिस में जाकर अपने नोट बदल सकते है. हालांकि इसके लिए नोट की सीमा तय है. 1 व्यक्ति एक बार में अधिकतम 20 से ज्यादा नोट एक्सचेंज नहीं करवा सकता है. वहीं इसकी वैल्यू भी 5000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. नियमों के मुताबिक बैंक नोट बदलकर इसका भुगतान तुरंत कर देगी. वहीं इससे ज्यादा नोट होने पर बैंक थोड़ा समय लेता है.

ATM से निकले फटे नोट

कुछ घटनाओं में कई बार एटीएम से खराब नोट निकलते हैं. ऐसी स्थिति में आप आपको जिस बैंक का एटीएम है, उस बैंक में जाना होगा. इसके बाद बैंक की शाखा में आपको लिखित रूप से पूरा मामला समझाना होगा. वहीं इसके साथ एटीएम स्लिप भी लगाकर दिखानी होगी. वहीं एटीएम स्लिप नहीं होने पर मोबाइल पर आए एसएमएस की डिटेल्स देनी होगी. इसके बाद ही आपके नोट आसानी से बदले जा सकते है.

फटे नोट 

फटे नोट होने पर बैंक कुछ हिस्सा काटकर पैसा वापस करता है. जैसे 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा होने पर पूरी कीमत मिल जाती है. लेकिन 44 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा होने पर आधे पैसे मिलेंगे. इसी तरह अगर 200 रुपये के फटे नोट का 78 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा सुरक्षित होने पर पूरा पैसा और 39 वर्ग सेंटीमीटर होने पर आधा पैसा मिलता है. बता दें कि नोट बदलने से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आरबीआई की हेल्पलाइन 14440 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है.

 

ये भी पढ़ें: क्यों काले जादू के लिए फेमस है असम, यहां के एक गांव में गए तो वापस आना है खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
D कंपनी पानी कम चाय…कैसे काम करता है जापान का 'याकूजा गैंग'?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?
क्या निजी तालाब पर भी लगेगा फ्लोटिंग सोलर पैनल, क्या है सूर्य सरोवर योजना?
कौन करता है शी जिनपिंग की सुरक्षा, क्या भारत भी आएंगे ये कमांडो?
कौन करता है शी जिनपिंग की सुरक्षा, क्या भारत भी आएंगे ये कमांडो?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget