एक्सप्लोरर

क्यों काले जादू के लिए फेमस है असम, यहां के एक गांव में गए तो वापस आना है खतरनाक

असम का एक गांव आज भी ऐसा है, जो अपने काले जादू के लिए फेमस है. हालांकि इसको रोकने के लिए राज्य सरकार ने कानून लागू किया हुआ है. जानिए आखिर क्यों उस गांव में जाना खतरनाक माना जाता है.

 

भारत में आज भी कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर काला जादू होता है. हालांकि इसको रोकने के लिए सरकार ने कानून लागू किया है. लेकिन इसके बावजूद उन राज्यों में छुप-छुपाकर काला जादू होता है. आज हम आपको एक ऐसे राज्य के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने काला जादू के लिए जाना जाता है. भारत के असम राज्य में एक ऐसा गांव है, जहां पर काला जादू होता है.लोगों का कहना है कि आम नागरिक अगर उस गांव में जाते हैं, तो उनका वापस आना भी मुश्किल होता है. आज हम आपको बताएंगे कि इसके पीछे क्या सच्चाई है. 

कौन सा गांव 

असम की राजधानी गुवाहाटी से 40 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे मायोंग गांव की कहानी भी कुछ ऐसी है. यह गांव काले जादू के लिए मशहूर है. कहा जाता है कि यहां के लोग अपनी रक्षा के लिए काले जादू का प्रयोग करते हैं. 

मायोंग गांव

मायोंग शब्द संस्कृत भाषा के माया शब्द से बना है. मायोंग गांव का उल्लेख महाभारत काल में भी हुआ है. भीम के मायावी पुत्र घटोत्कच मायोंग के ही राजा थे. ऐसे में यह गांव घटोत्कच का माना जाता है. पुरानी कहानियों के मुताबिक मायोंग में एक जगह है, जिसे बूढ़े मायोंग नाम से जाना जाता है. यहां तांत्रिक साधना करने के बाद तंत्र विद्या में सिद्धि प्राप्त करते हैं. 

काला जादू की वजह से जाती है जान

कई बार अंधविश्वास इंसान को मौत तक भी पहुंचा देती है. उदाहरण के तौर पर समझा जाए तो जिस बीमार व्यक्ति को डॉक्टर की जरूरत है, अगर उसे हम तांत्रिक के पास लेकर जाएंगे तो क्या हाल होगा ?. हालांकि इसको रोकने के लिए असम में अंधविश्वास के खिलाफ कानून लागू है. असम का विच हंटिंग (प्रोहिबिशन, प्रिवेंशन, प्रोटेक्शन) एक्ट 2015 यातनाओं के विभिन्न प्रकार पर पाबंदी लगाता है. इनमें पत्थर मारना, लटका देना, चाकू भोंकना, घसीटना, सार्वजनिक पिटाई करना, जलाना, बालों को काट देना या जलाना, जबरन मुंडन करा देना, दांत तोड़ देना, नाक या शरीर का अन्य कोई अंग भंग करना, चेहरा काला करना, कोड़े लगाना, किसी गर्म चीज से या पैने हथियार से शरीर पर निशान बना देना आदि अंधविश्वास की गतिविधियां शामिल हैं.

 

ये भी पढ़ें: क्या है असम की लोक संस्कृति मोह-जुज, आखिर क्यों इसको रोकने के लिए अदालत तक पहुंचा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan Earthquake Technology: कितना मजबूत जापान का भूकंपरोधी सिस्टम, कैसे झेलता है बड़े से बड़े झटके?
कितना मजबूत जापान का भूकंपरोधी सिस्टम, कैसे झेलता है बड़े से बड़े झटके?
SAARC Summit: 2016 के बाद क्यों नहीं हुआ सार्क का एक भी सम्मेलन, भारत क्यों है इसकी वजह?
2016 के बाद क्यों नहीं हुआ सार्क का एक भी सम्मेलन, भारत क्यों है इसकी वजह?
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली मालगाड़ी कौन-सी? जानें नाम
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली मालगाड़ी कौन-सी? जानें नाम
दिल्ली में 50% पासपोर्ट कैंसिल, जानें किस राज्य में सबसे बुरा हाल?
दिल्ली में 50% पासपोर्ट कैंसिल, जानें किस राज्य में सबसे बुरा हाल?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget