एक्सप्लोरर

37 घंटे की नॉनस्टॉप उड़ान के बाद ईरान पर हमला, जानें B-2 बॉम्बर की छिपी खतरनाक ताकत

अमेरिका ने जिस B-2 बॉम्बर से ईरान पर हमला किया था, उसे उड़ता हुआ किला कहा जाता है. आइए आपको बताते हैं कि इसकी क्या-क्या खासियत हैं?

ईरान और इजरायल की जंग में अमेरिका ने रविवार 22 जून को एंट्री मारी. ईरान के 3 परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर अमेरिका ने B-2 बॉम्बर से हमला किया. अमेरिका ने ईरान पर किए गए इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन मिडनाइट-हैमर’ नाम दिया, जिसमें 125 से ज्यादा जेट्स शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान पर हमला करने के लिए इन B-2 बॉम्बर ने 37 घंटे तक उड़ान भरी थी. भारतीय समयानुसार, 20 जून को 3 बजकर 30 मिनट के आसपास इन बॉम्बर ने  अमेरिका के मिसौरी व्हाइट-मैन एयरफोर्स बेस से टेकऑफ किया था और 37 घंटे बिना रुके हवा में रिफ्यूल करवाते हुए ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को हिट किया था. आइए आपको बताते हैं कि लगातार 37 घंटे की नॉनस्टॉप उड़ान भरने वाले इस B-2 बॉम्बर में क्या खासियत हैं? 

अत्याधुनिक तकनीक से लैस 

ईरान को कन्फ्यूज करने के लिए दो रास्तों से इन बॉम्बर ने उडान भरी. 37 घंटे की नॉनस्टॉप उड़ान भरने वाला B-2 Spirit Stealth Bomber अमेरिकी वायुसेना का ऐसा गुप्त और शक्तिशाली विमान है, जो न सिर्फ दुश्मन के सबसे सुरक्षित ठिकानों पर हमला कर सकता है, बल्कि उसे रडार पर पकड़ा भी नहीं जा सकता है. यह विमान इतनी तकनीकी और सामरिक खासियतों से लैस है कि इसे उड़ता हुआ किला कह सकते हैं. B-2 का डिजाइन रडार-एवॉइडेंस तकनीक पर आधारित है. इसकी सतह पर खास कोटिंग और कोणीय डिजाइन हैं, जो इसे दुश्मन के रडार से छुपा देते हैं. ये अमेरिका का ऐसा बमवर्षक है, जो परमाणु हथियार लेकर दुश्मन की सीमा में घुस सकता है.

विमान के अंदर सुविधाएं 

इस विमान में कुछ खास सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिनमें मिनी फ्रिज, माइक्रोवेव ओवन, स्लीपिंग एरिया और टॉयलेट आदि शामिल हैं. इससे यह पायलटों के मानसिक और शारीरिक संतुलन को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है. अगर खाने-पीने की बात करें तो विमान में कैंडी बार, अनाज, सैंडविच, दूध और पेय पदार्थ भी रखे जाते हैं. इसमें हवा में रिफ्यूलिंग की सुविधा है, जिसे इन-फ्लाइट रिफ्यूलिंग के नाम से जाना जाता है. इस तकनीक की सहायता से यह विमान बिना रुके हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर दुश्मनों को तबाह करने की काबिलियत रखता है.  इस विमान में एक बार में करीब 18 हजार किलोग्राम तक के वजन के हथियारों को ले जा सकते हैं. इन्हीं सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के चलते इसकी कीमत 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.

किन देशों के पास है स्टील्थ बॉम्बर?

वर्तमान समय में सिर्फ अमेरिका के पास ही स्टील्थ बॉम्बर है. रूस और चीन इस रेस में लगे हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस साल 2027 तक अपना स्टील्थ बॉम्बर ऑपरेशन के लिए तैनात कर देगा. वहीं, चीन का स्टील्थ बॉम्बर बनाने का मिशन साल 2030 तक पूरा हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- कितना पुराना है प्लेन, फ्लाइट में सफर करने से पहले ऐसे कर सकते हैं चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget