एक्सप्लोरर

पाकिस्तान, ईरान या फिर इजरायल... किसके पास हैं सबसे ज्यादा ड्रोन?

Iran Israel War: इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार वार कर रहे हैं. ये हमले ड्रोन से भी किए जा रहे हैं. चलिए जान लेते हैं कि इजराइल, ईरान और पाकिस्तान में किसके पास सबसे ज्यादा ड्रोन हैं.

ईरान और इजराइल के युद्ध को आज पांच दिन हो रहे हैं. दोनों देशों के बीच की तनातनी ने युद्ध का रूप ले लिया है. दोनों देशों की सैन्य रणनीतियों में ड्रोन टेक्नोलॉजी अहम किरदार निभा रही है. दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट्स से हमला कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ईरान का ड्रोन इजराइल पर हमला करने वाला होता है, लेकिन तभी इजराइल का डिफेंस सिस्टम उसे मार गिराता है. इस दौरान यह भी चर्चा हो रही है कि आखिर ईरान या इजराइल किस देश का ड्रोन सिस्टम बेस्ट है. 

वहीं इस जंग में अब पाकिस्तान भी कूद गया है, जो कि ईरान की मदद की बात कर रहा है. चलिए जान लेते हैं कि तीनों देशों में से किसके पास सबसे ज्यादा ड्रोन हैं और वो कितने ताकतवर हैं. 

ड्रोन कितना घातक

इजराइल, ईरान और पाकिस्तान के ड्रोन की संख्या से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर ये कितने खतरनाक होते हैं. दरअसल आज के समय में हाईटेक तरीके से युद्ध लड़ा जाता है. इसमें यह देखा जाता है कि कम संसाधन में कितना ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता है. बस ड्रोन यही काम करते हैं. ड्रोन को कंट्रोल रूम में बैठकर ऑपरेट किया जाता है और ये लाइव तस्वीर व जीपीएस की मदद से लोकेशन बताता रहता है. जब यह टारगेट के पास पहुंच जाता है तो ऑपरेटर इसको कमांड देकर दुश्मन पर हमला कराता है. 

ईरान के घातक और सस्ते ड्रोन

ईरान ने पिछले कुछ सालों में ड्रोन निर्माण में बहुत तरक्की की है. ईरान ने घरेलू तकनीक के आधार पर सस्ते और घातक ड्रोन तैयार किए हैं. ईरान के पास शहीद 136 सबसे चर्चित ड्रोन है. इसे कामिकाजे ड्रोन भी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल रूस, यूक्रेन के साथ युद्ध में कर चुका है. शहीद 129 एक सशस्त्र ड्रोन है, जिसको अमेरिका MQ-1 प्रिडेटर की तर्ज पर तैयार किया गया है. मोहाजिर और अबाबील सीरीज को ड्रोन निगरानी और सटीक हमलों के लिए जाने जाते हैं. एक अनुमान के मुताबिक ईरान के पास छोटे-बड़े मिलाकर हजारों की संख्या में ड्रोन हैं. 

इजराइल के हाईटेक ड्रोन्स

इजराइल के ड्रोन की टेक्नोलॉजी को दुनिया की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी माना जाता है. ये ड्रोन्स न सिर्फ निगरानी करने के लिए बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भी काम आते हैं. भारत भी इजराइल के ड्रोन्स का इस्तेमाल करता है. इजराइल के पास Heron TP ड्रोन इस्तेमाल करता है. इसकी रेंज 7000 किलोमीटर तक है. इसकी उड़ान अवधि 36 घंटे है. दूसरा है Harop यह लोइटरिंग म्यूनिशन या सुसाइड ड्रोन कहलाता है. SkyStriker और Hermes 900 यह निगरानी और हमले दोनों में माहिर होता है. इजराइल के ड्रोन की विश्ववसनीयता और मारक क्षमता ईरानी ड्रोन से कहीं ज्यादा आगे है. 

पाकिस्तान के ड्रोन्स

पाकिस्तान के पास शाहपार-2 ड्रोन है, जिसकी क्षमता 23,000 फीट उड़ान भरने की है. पाक का दावा है कि यह तकरीबन 500 किलो तक का पे लोड ले जा सकता है. पाकिस्तान के पास सिर्फ बुर्राख ड्रोन अपना है, बाकी सारे उसने बाहर से खरीदे हैं. पाकिस्तान के पास तुर्किए के अकिन्सी ड्रोन्स हैं. ये हवा से हवा और जमीन पर भी वार करते हैं. पाकिस्तान के पास 60 Male, 60 नेवी, 70 एयर फोर्स और 100 आर्मी के यूएवी हैं. हालांकि इनको लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन फिर भी इन सबमें इजराइल के ड्रोन्स ही सबसे घातक हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान या इजरायल, दोनों देशों के पास मौजूद हैं कौन-कौन सी खतरनाक मिसाइल, यहां देखें पूरी लिस्ट

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?

वीडियोज

JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget