एक्सप्लोरर

ईरान या इजरायल, दोनों देशों के पास मौजूद हैं कौन-कौन सी खतरनाक मिसाइल, यहां देखें पूरी लिस्ट

इजरायल और ईरान के बीच फिर एक बार बढ़ी टेंशन ने दुनिया की नींद हराम कर दी है, अनुमान लगाया जा रहा है कि अब कच्चे तेल का दाम आसमान पर पहुंचने वाला है. चलिए, आपको दोनों की ताकत के बारे में बताते हैं.

कुछ दिन पहले शुरू हुई इजरायल और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई ने दुनिया का ध्यान फिर से मिडिल ईस्ट की तरह खींचा है. अगर दोनों देशों के बीच यह लड़ाई लंबी चलती है तो फिर भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों पर इसका काफी असर देखने को मिलेगा. खासकर, उन देशों पर जो कच्चे तेल के लिए मिडिल ईस्ट के देशों पर काफी ज्यादा निर्भर रहते हैं.

यही कारण है कि भारत ने इजरायल और ईरान को संयम से काम लेने की सलाह दी है और किसी का समर्थन नहीं किया है. हालांकि, दुनिया के कुछ ऐसे देश हैं जो या तो खुलकर ईरान के साथ खड़े हैं या फिर इजरायल के साथ. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच यह युद्ध लंबा खींच सकता है, क्योंकि न ईरान झुकने के लिए तैयार है और न इजरायल रुकने के लिए तैयार है.

अगर यह लंबा चला तो दोनों देश अपने पास मौजूद आधुनिक और खतरनाक मिसाइलों का प्रयोग एक दूसरे के खिलाफ करेंगे. ऐसे में चलिए, आपको बताते हैं कि, ईरान और इजरायल दोनों देशों के पास कौन-कौन सी खतरनाक मिसाइल मौजूद हैं. 

ईरान के पास कौन-कौन सी खतरनाक मिसाइल 

अगर ईरान की बात करें तो, इसमें सबसे पहला नाम सेज्जिल मिसाइल का है. इसकी मारक क्षमता 2,000 से 2,500 किलोमीटर तक है, जो आसानी से इजरायल के किसी भी इलाके को हिट कर सकती है. अगर इसकी खासियत की बात करें तो यह एक मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, इसे तुरंत लॉन्च किया जा सकता है, लिक्विड फ्यूल मिसाइलों की तरह लंबी तैयारी की जरूरत नहीं होती.

दूसरे नम्बर पर खोर्रमशहर-4 आता है, इसे खैबर के नाम से भी जाना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी हिटिंग रेंज 2,000 के आसपास है और यह  1,500 किलोग्राम हथियार ले जाने में सक्षम है. अगर तीसरे नम्बर की मिसाइल की बात करें तो, इस पायदान पर इमाद मिसाइल का नाम आता है. इसकी भी टारगेट रेंज 2,000 किलोमीटर तक है और पेलोड क्षमता 750 किलोग्राम है. इसकी खासियत यह है कि, इसको MaRV से लैस किया गया है, जो टारगेट के 500 मीटर भीतर सटीकता से हमला कर सकती है. इनके अलावा ईरान के पास  शहाब-3 मिसाइल, खैबरशेक और  फतह 2 हैं. इसमें से  फतह 2 एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. 

इजरायल के पास कौन-कौन सी घातक मिसाइल 

अगर इजरायल की बात करें तो, यह एक ऐसा देश है जिसकी सैन्य ताकत और रक्षा तकनीक विश्व में सबसे उन्नत मानी जाती है. खासकर, मिसाइल टेक्नोलॉजी के मामले में छोटा देश होने के बावजूद बेहद खतरनाक और प्रभावशाली मिसाइलें विकसित की हैं. अगर इजरायल की खतरनाक मिसाइलों की बात करें तो, इसमें सबसे पहले जेरिको-3 का नाम आता है. यह एक मीडियम रेंज इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी मारक क्षमता 4,800 से 6,500 तक है, हालांकि कहीं कहीं इसको 11,000 किलोमीटर तक बताया जाता है, जिस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है आब तक. अगर इस मिसाइल की क्षमता की बात करें तो, यह परमाणु ले जाने में सक्षम है. इसके बाद दूसरे नम्बर पर जेरिको-2 का नाम आता है. यह भी मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 1,500 से 3,500 किलोमीटर तक है और यह भी न्यूक्लियर वॉरहेड कैपेबिलिटी रखती है. 

इस हिसाब से देखा जाए तो इजरायल के पास ईरान से ज्यादा खतरनाक मिसाइलें हैं, जो परमाणु हथियार तक ले जाने की क्षमता भी रखती हैं.

इसे भी पढ़ें- दुनिया के 120 देशों में रहते हैं इस धर्म के लोग, जानें कब तक रहेगा इनका दबदबा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
India Road Accidents: भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
Monsoon Session 2026: राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
National Emergency India: 1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?
1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget