एक्सप्लोरर

अमेरिका के सैन्य बेस पर ईरान ने किन मिसाइलों से किया हमला, जान लें इनकी ताकत

Iran Fire Missile On American Military Base: बीती रात ईरान ने अमेरिका के कतर स्थित मिलिट्री बेस पर मिसाइलों के जरिए हमला कर दिया. चलिए जान लेते हैं कि इस हमले में ईरान की कौन सी मिसाइलें शामिल थीं.

इजराइल और ईरान के बीच चले 12 दिनों के संघर्ष के बाद आखिर युद्धविराम लग गया है. इस युद्ध में अमेरिका भी उतर आया था और उसने ईरान पर हमला किया. बदले में ईरान ने बीती रात कतर स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर हमला कर दिया था. भले ही ईरान ने हमले से पहले चेतावनी दी थी, लेकिन ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जमकर बम बरसाए हैं. ईरान ने इस जवाबी कार्रवाई को ऑपरेशन हेराल्ड ऑफ विक्ट्री नाम दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जो मिसाइलें दागीं, वो कौन सी थीं. 

ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर कितनी मिसाइलें दागीं

इस हमले को लेकर कतर ने कहा था कि ईरान ने अमेरिका के दोहा एयरबेस पर 19 मिसाइलें दागी थीं, जिसमें से 18 को रोक लिया गया. वहीं 1 मिसाइल हिट हुई थी, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. वहीं इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ईरान की तरफ से 10 मिसाइलें दागने की बात कही गई थी, जबकि ट्रंप का कहना था कि 14 मिसाइलें दागी गई थीं, जिसमें से 13 को रोका गया है. खैर चलिए आपको ईरान को मिसाइलों के बारे में बताते हैं. 

ईरान ने कौन सी मिसाइल से किया हमला

ईरान और इजराइल की इस जंग में ईरान ने दुश्मन पर वार करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. पिछले हफ्ते से शुरू हुए इस हमले में ईरान ने 400 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि उसको हल्के में न लें. ईरान ने साबित किया है कि उसकी मिसाइल ताकत किसी से कम नहीं है. ईरान ने अमेरिका पर जिस मिसाइल से हमला किया है, उसका नाम तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन हम आपको ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल की ताकत बताते हैं. 

ईरान की मिसाइल कितनी खतरनाक

ईरान की सबसे एडवांस बैलिस्टिक मिसाइल खैबर है. इन मिसाइलों में MIRV टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. यह ऐसी तकनीक है, जिसमें मिसाइलें अपने साथ कई सारे वॉरहेड ले जाती हैं. इस मिसाइल में लोड वॉरहेड के जरिए अलग-अलग लक्ष्य पर निशाना लगाया जा सकता है. जबकि पारंपरिक मिसाइल सिर्फ एक ही वॉरहेड लेकर जा सकती है. इस मिसाइल के MIRV तकनीक की खासियत है कि इसमें हर वॉरहेड का अपना गाइडेंस सिस्टम होता है, इसलिए इसको रोकना या फिर इंटरसेप्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है. 

कितनी है मिसाइलों की रेंज

खैबर मिसाइल की रेंज 2000 किलोमीटर तक होती है. ये 1500 किलो तक वॉरहेड ढोने की क्षमता रखती है. ईरान का ऐसा दावा है कि यह हाइपरसोनिक मिसाइल है और लॉन्च होने के बाद दिशा भी बदलती है. ईरान की दूसरी हाइपरसोनिक मिसाइल है फतह-1 और घातक मिसाइल है सेजिल. ये मिसाइलें न सिर्फ दुश्मनों को चकमा देती है, बल्कि रफ्तार और दिशा भी बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: देश में अब तक कितने जजों के खिलाफ लाए गए महाभियोग, देख लें पूरी लिस्ट

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget