एक्सप्लोरर

जानवर और उनके दांत की कहानी... वो तो ब्रश भी नहीं करते, फिर उनके कैविटी क्यों नहीं होती?

Teeth Fact: दांतों के बारे में कई रोचक तथ्य हैं. क्या आप जानते हैं कि कुछ जीव ऐसे भी हैं जिनके दांत हमेशा बढ़ते रहते हैं, जबकि कुछ के दांत ही नहीं होते? आइए दांतों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते हैं...

Intresting Facts About Teeth: दुनिया दिलचस्प चीजों से भरी पड़ी है. इंसानों सहित जानवरों से जुड़े बहुत सारे ऐसे तथ्य होते हैं, जिन्हे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है. अगह हम जानवरों की दुनिया पर नज़र डालें तो उनके खाने, पीने, सोने और शिकार करने जैसी चीजों के बारे में कई दिलचस्प बातें सामने आती हैं. जानवरों की अलग-अलग शारीरिक संरचना भी किसी रहस्य से कम नहीं है. आमतौर पर इंसानों के 32 दांत होते हैं, लेकिन क्या आप यकीन करेंगे अगर हम आपसे कहें कि धरती पर एक जीव ऐसा भी है जिसके 14 हजार दांत होते हैं? आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जानवरों के दांतों से जुड़ी दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं, जिन्हे जानकर आप भी अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे. आइए जानते हैं... 

हर सप्ताह एक दांत खो देता है ये जीव
समुंद्र का राजा कही जाने वाली शार्क के दांत उसके मुंह के भीतर पंक्तियों (Row) में स्थित होते हैं. ये पंक्तियां आगे बढ़ती रहती हैं और जैसे-जैसे ये पंक्तियां आगे बढ़ती हैं तो नए दांत पुराने दांतों को बाहर धकेलते हैं. आमतौर पर शार्क प्रति सप्ताह कम से कम एक दांत खो देती हैं. खाने के दौरान भी इसके कुछ दांत टूट जाते हैं और उन्हें यह खाने के साथ ही निगल जाती है. यही कारण है कि समुद्र तट पर अक्सर आपको इसके टूटे हुए दांत मिल जायेंगे.

जानवरों के दांतों में नहीं होती कैविटी
इंसानों और पालतू जानवरों की तुलना में जंगली जानवरों के दांतों में कैविटी की समस्या न के बराबर ही रहती है, क्योंकि इनके भोजन में बहुत अधिक चीनी नहीं होती है. ये इंसानों की तरह मीठे या प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं करते हैं. वहीं, जंगली जानवर जो हड्डी और पेड़ की छाल आदि जैसी चीजें खाते और चबाते हैं उनसे इसके दांत साफ रहते हैं.  

इसके दांत से ही पता लग जाती है इसकी उम्र 
डॉल्फिन के दांत परतों में बढ़ते हैं. डॉल्फ़िन हर साल इसकी एक परत प्राप्त करती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि शोधकर्ता दांतों से ही डॉल्फिन की उम्र का अंदाज़ा लगा सकते हैं. दरअसल, डॉल्फिन के दांतों के अंदर रिंग्स बनी रहती हैं, इन रिंग्स की मदद से ही उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. 

इस विशालकाय जीव के दांत ही नहीं होते
ब्लू व्हेल (Blue Whale) दुनिया का सबसे बड़ा स्तनधारी जीव होती है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस विशालकाय मछली के दांत नहीं होते हैं. ये ज्यादातर क्रिल नामक झींगे ही खाती है, इसलिए इसे दांतों की कोई खास आवश्यकता भी नहीं होती है.

जिराफ के पास भी इंसानों की तरह ही 32 दांत होते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर दांत इसके मुंह के पिछले हिस्से में होते हैं. जिराफ के सामने के ऊपरी दांत नहीं होते हैं. वे अपने होठों और लगभग 20 फुट लंबी जीभ का इस्तेमाल करके पत्तियों और टहनियों को पकड़ते हैं और फिर उन्हें अपने पिछले दांतों से पीसकर निगलते हैं.

इनके दांत हमेशा बढ़ते रहते हैं
आपको जानकर हैरानी होगी कि गिलहरी, खरगोश और रोडेंट ऐसे जीव हैं जिनके दांत कभी भी बढ़ना बंद नहीं करते हैं. इसके दांत हमेशा थोड़े-थोड़े बढ़ते ही रहते हैं. यही कारण है कि ये हमेशा कुछ न कुछ चबाते ही रहते हैं.

14 हजार दांत वाला जीव
घोंघे (Snail) की गार्डन प्रजाति की गिनती सबसे ज्यादा दांत वाले जीवों में होती है. इसके लगभग 14 हजार दांत होते हैं. यह सबसे अधिक दांतों वाले जीवों में से एक है.

यह भी पढ़ें -

गुलाब जामुन में न तो 'गुलाब' है और न ही 'जामुन'... फिर किस बात का 'गुलाब जामुन'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
Police Recruitment: पुलिस भर्ती के दौरान हुई एस्पिरेंट की मौत, ऐसे मामलों में कैसे मिलता है मुआवजा?
पुलिस भर्ती के दौरान हुई एस्पिरेंट की मौत, ऐसे मामलों में कैसे मिलता है मुआवजा?
Amarnath Yatra 2026: क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें इसे खरीदने के नियम
क्या अमरनाथ यात्रा के लिए खरीद सकते हैं पर्सनल ऑक्सीजन सिलेंडर? जानें इसे खरीदने के नियम
Expensive Countries: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, जानें एक हफ्ता रहने में कितना आ सकता है खर्च?
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे देश, जानें एक हफ्ता रहने में कितना आ सकता है खर्च?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget