एक्सप्लोरर

मरने के बाद सबसे आखिर में खत्म होता है शरीर का ये हिस्सा, चौंका देगी ये जानकारी

Interesting Death Facts: मौत जीवन का कड़वा सत्य है. जब किसी अपने की मृत्यु हो जाती है तो शुरू में यह सच स्वीकारना बड़ा मुश्किल सा होता है. ऐसे में आइए जानते हैं मौत के बाद शरीर में क्या बदलाव होते हैं.

Death Facts: मौत अटल है. एक न एक दिन हर किसी को मरना है. मौत दुनिया के कुछ अनसुलझे रहस्यों में से एक है. अचानक से चलते-फिरते आंखों से देखकर दिमाग में काफी कुछ सोचने और काम करने वाले इंसान की जब एक झटके में मौत हो जाती है, तो उसका शरीर इस सच को आखिर कैसे स्वीकार करता है? शरीर से प्राण निकलने के बाद बेजान हो जाने वाले शरीर के अंदर क्या-क्या होता है? मौत से जुड़े ये वो सवाल हैं, जिन पर वैज्ञानिकों ने न जाने कितने रिसर्च कर डाले हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्ही सवालों से जुड़े हुए कुछ ऐसे तथ्य बताएंगे, जिन्हे जानकर आप शायद हैरान हो जाएं. 

बर्फ की तरह ठंडा हो जाता है शरीर

वैज्ञानिक भाषा में इसे Algor एम कहते हैं. ये वो स्थिति होती है, जब आपके शरीर का तापमान तेजी से गिरने लगता है. आमतौर पर इंसान के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन मौत होने के बाद ये 0.8 डिग्री सेल्सियस/घंटा की दर से ठंडा होने लगता है. इसे आम भाषा में शरीर का ठंडा होना कहते हैं.

शरीर का अकड़ जाना

मौत से कुछ घंटे बाद ही शरीर के हर एक अंग में अकड़न शुरू हो जाती है. शरीर विज्ञान के अनुसार, ऐसा Adenosine Triphosphate का स्तर तेजी से गिरने के कारण होता है. इसकी शुरुआत पलकों में ऐंठन और गले की मांसपेशियों में अकड़न से होती है.

मौत का 'दिल' पर क्या असर?

आपने देखा होगा कि डॉक्टर इंसान की मौत तब घोषित करते हैं, जब उसका हार्ट यानी दिल काम करना बंद कर देता है. असल में जब दिल काम करना बंद कर देता है तो खून की पंपिंग भी बंद हो जाती है और इंसान के दिल के अंदर खून भरना शुरू हो जाता है. ऐसे में नसों और धमनियों में भी खून ही खून भर जाता है.

शरीर बदलने लगता है अपना रंग

खून का बहना बंद होते ही शरीर में बदलाव का दौर शुरू हो जाता है. शरीर में दो रंग दिखने लगते हैं. शरीर का निचला हिस्सा एकदम स्थिर हो जाता है और ये पीले या सफेद रंग का होने लगता है. जबकि शरीर का ऊपरी हिस्सा, जहां खून जमता है, वो लाल या नीले रंग का दिखता है.

मांसपेशियां कुछ घंटे बाद भी रहती हैं जिंदा

भले ही सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन मौत के कुछ घंटे बाद तक इंसान की मांसपेशियां जिंदा रहती हैं. इसी वजह से कभी-कभी किसी के मरने के बाद भी शरीर में थोड़ी हरकत या इनका फड़कना देखा जा सकता है.

शरीर से आवाजों का आना

मौत के बाद इंसान का शरीर अकड़ने लगता है तो इस वजह से तरह-तरह की आवाजें भी आती है. कई बार ये आवाजें डकार और फार्ट के तौर पर भी सामने आती हैं. अस्पताल में मौत होने पर कई बार डॉक्टर और नर्स भी इन आवाजों को सुनकर दंग रह जाते हैं.

सबसे आखिर में हड्डियां छोड़ती हैं साथ

मौत के कुछ समय बाद ही शरीर के डिकॉम्पोजिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. जीते जी जो एंजाइम खाना पचाने में मदद करते हैं, मौत के बाद वही शरीर के अंगों को पचाना शुरू कर देते हैं. सबसे आखिर में हमारे शरीर की हड्डियों का डिकॉम्पोजिशन होता है. मौत के 10-20 साल बाद शरीर की हड्डियां गलना शुरू होती हैं.

यह भी पढ़ें - अंगदान से 50 लोगों को दे सकते हैं नई जिंदगी, पढ़िए शरीर के कौन-कौन से हिस्से कर सकते हैं दान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां से कहां तक है चीनी सीमा, इसमें कहां-कहां विवाद?
कहां से कहां तक है चीनी सीमा, इसमें कहां-कहां विवाद?
अल्बानिया में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, करेंसी में कितना अंतर?
अल्बानिया में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, करेंसी में कितना अंतर?
वंदे भारत कितनी बिजली खा जाती है, कितना आता है बिजली का बिल?
वंदे भारत कितनी बिजली खा जाती है, कितना आता है बिजली का बिल?
विहस्की या बीयर से तीखा क्यों होता है रम का स्वाद, कितनी अलग इसकी मेकिंग?
विहस्की या बीयर से तीखा क्यों होता है रम का स्वाद, कितनी अलग इसकी मेकिंग?

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget