एक्सप्लोरर

जेम्स बॉन्ड से भी ऊपर था भारत का पहला जासूस 'सिल्वर', 5 देशों के लिए की थी जासूसी

जिस जासूस को पूरी दुनिया सिल्वर के नाम से जानती थी, उसका पूरा नाम भगतराम तलवार (Bhagat Ram Talwar) उर्फ़ ‘सिल्वर’ था. भगतराम तलवार को भारत का पहला जासूस भी कहा जाता है.

जैसे ही हमारे सामने किसी जासूस का नाम आता है, हमारे दिमाग में तुरंत रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का नाम घूमने लगता है. क्योंकि भारत में भारतीय जासूसों के सभी तार इसी संस्थान से जुड़ हुए हैं. जिस तरह से सीबीआई और आईबी जैसी संस्थाएं देश के अंदर के दुश्मनों पर नजर रखती हैं और उन पर कार्रवाई करती हैं, उसी तरह से रॉ एक ऐसी संस्था है जो देश के बाहर के दुश्मनों से देश की रक्षा करती है.

इस खुफिया एजेंसी ने देश को कई शानदार और होनहार जासूस दिए हैं. इनमें रवींद्र कौशिक, आर. एन. काव, सहमत ख़ान, अजीत डोभाल जैसे नाम चोटी पर हैं. लेकिन 1968, जब रॉ की स्थापना नहीं हुई थी तो उससे पहले भी एक भारतीय जासूस हुआ करता था... जिसके नाम का सिक्का दुनियाभर के खुफिया एजेंसियों के दफ्तरों में चलता था. आज इस आर्टिकल में हम आपको उसी जासूस के बारे में बताएंगे.

कौन था सिल्वर

जिस जासूस को पूरी दुनिया सिल्वर के नाम से जानती थी, उसका पूरा नाम भगतराम तलवार (Bhagat Ram Talwar) उर्फ़ ‘सिल्वर’ था. भगतराम तलवार को भारत का पहला जासूस भी कहा जाता है. इस जासूस के नाम का डंका पूरे विश्व में बजता था, क्योंकि इसने सिर्फ भारत के लिए ही नहीं...बल्कि 5 देशों के लिए जासूसी की थी. यह दौर द्वितीय विश्व युद्ध का था, जब सिल्वर ने भारत समेत कई देशों के लिए जासूसी की थी.

सुभाष चंद्र बोस से भी जुड़ा नाम

जासूस बनने से पहले भगतराम तलवार भारत के एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे. कहा जाता है कि साल 1941 में जब सुभाष चंद्र बोस गृहबंदी में थे...तो उन्हें वहां से छुड़ाकर देश से भगाने में सिल्वर का बहुत बड़ा रोल था. कहा तो ये भी जाता है कि नेता जी के साथ सिल्वर ने कोलकाता से काबुल तक की यात्रा भी की थी. हालांकि, भगतराम तलवार एक जासूस है, इस बात की भनक नेता जी को भी नहीं थी. आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि सिल्वर अपने काम में कितना माहिर था.

जिंदगी पर लिखी जा चुकी है किताब

सिल्वर से जुड़े किस्से इतने ज्यादा रोमांचकारी थे कि उन पर एक किताब भी लिखी जा चुकी है. मशहूर लेखक और पत्रकार मिहिर बोस ने अपनी किताब (Silver: The Spy Who Fooled the Nazis) में लिखा है कि भगतराम को लोग रहमत खान के नाम से भी जानते थे...लेकिन जो नाम सबसे ज्यादा चर्चित था वो सिल्वर था. इस किताब में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान के कई जासूसी किस्से आपको बढ़ने को मिल जाएंगे. किताब में मिहिर बोस लिखते हैं कि भगतराम एक ऐसे जासूस थे जो दावा करते थे कि वो 5 देशों के लिए जासूसी का काम किया करते थे.

ये भी पढ़ें: ये चूहा कभी पानी ही नहीं पीता... रेगिस्तान में भी नहीं लगती है इसे प्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
Mughal Empire: रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
Countries With No Trains: इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान 
इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान 
क्या निशिकांत दुबे के खिलाफ सच में FIR करवा सकते हैं अखिलेश यादव, किन धाराओं में दर्ज होगा केस?
क्या निशिकांत दुबे के खिलाफ सच में FIR करवा सकते हैं अखिलेश यादव, किन धाराओं में दर्ज होगा केस?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget