एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में ये सब्जी नहीं काटती महिलाएं, सिर्फ पुरुष चलाते हैं इस पर चाकू

उत्तर भारत में कुछ कहानियां प्रचलित हैं. इन्हीं में से एक कहानी के मुताबिक, कोंहडा या हरे वाले कद्दू को यहां के लोग घर के बड़े बेटे के तौर पर देखते हैं.

उत्तर भारत खासतौर से यूपी या बिहार के गांवों में कुछ चीजें सदियों से फॉलो की जाती रही हैं. इन्हीं में से एक चीज है एक खास सब्जी जिसे सिर्फ पुरुष काटते हैं. महिलाएं इस सब्जी को नहीं काटतीं. अगर आप यूपी बिहार के किसी गांव से आते हैं तो आपको पता होगा कि वहां के घरों में अगर कोंहड़ा, जिसे कुछ लोग हरा वाला कद्दू भी कहते हैं, आ जाए तो घर की महिलाएं घर के किसी पुरुष या फिर लड़के को बुलाती हैं कि आ कर इस सब्जी में चाकू से एक कट लगा जाए...उसके बाद ही महिलाएं इसे काटती हैं.

कद्दू की अहमियत

उत्तर भारत में किसी भी तरह का भोज हो उसमें अगर कद्दू की सब्जी पूड़ी के साथ ना हो तो इसे संपन्न ही नहीं माना जाता. खासतौर से अगर किसी शुभ काम के बाद का भोज हो तो उसमें कद्दू की सूखी सब्जी जरूर बनती थी. दरअसल, ये हाजमे के लिए भी ठीक होता है और इसमें मौजूद गुण पेट में गए तेल मसाले को डायलूट करने में सहायता करते हैं.

महिलाएं क्यों नहीं काटतीं इसे

अगर आप इसके पीछे किसी वैज्ञानिक तर्क को तलाशेंगे तो आपके हाथ खाली ही रहेंगे. यानी विज्ञान में ऐसा ना करने के पीछे कोई कारण नहीं है. हालांकि, मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं द्वारा कोंहड़ा या कद्दू ना काटने के पीछे एक कहानी छिपी हुई है. दरअसल, उत्तर भारत में कद्दू को बेहद पवित्र माना जाता है. इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है. यहां तक की कुछ मामलों में कद्दू की बलि भी दी जाती है. अब आते हैं इस सवाल पर कि आखिर महिलाएं कद्दू क्यों नहीं काटतीं.

उत्तर भारत में कुछ कहानियां प्रचलित हैं. इन्हीं में से एक कहानी के मुताबिक, कोंहडा या हरे वाले कद्दू को यहां के लोग घर के बड़े बेटे के तौर पर देखते हैं. यही वजह है कि घर की महिलाएं इस सब्जी पर चाकू सबसे पहले नहीं चलाती. एक बार घर का कोई लड़का या पुरुष इस पर चाकू चला देता है, तब घर की महिलाएं इस सब्जी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेती हैं और फिर इसकी स्वादिष्ट सब्जी बना दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: बीयर के साथ मूंगफली ही क्यों पसंद करते हैं ज्यादातर लोग, इसके पीछे है कमाल की साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
GDP से स्वास्थ्य तक, इन 5 पैमानों पर कहां खड़े हैं भारत और बांग्लादेश?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
कौन थीं अंकिता भंडारी, दुष्यंत गौतम से इनका क्या कनेक्शन?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
मुगलों के दौर में बादशाहों के खिलाफ कैसे होते थे प्रदर्शन, क्या थे इसके नियम?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या इसके खिलाफ जा सकते हैं अदालत?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget