एक्सप्लोरर

Railway Station Name: इंडियन रेलवे के स्टेशनों पर क्यों लिखा होता है टर्निमल, जंक्शन और सेंट्रल? समझिए इसके पीछे का कारण

भारतीय रेल नेटवर्क करीब 65 हजार किलोमीटर लंबा है, जिसमें रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7349 है. ऐसे में स्टेशनों के नाम के पीछे ये शब्द खास वजह से लिखे जाते हैं.

Railway Station Name: रेल से सफर तो आपने किया ही होगा. सफर करते समय बहुत सारी ऐसी चीजें देखने को मिलती है, जिन्हें देख कर हमारे मन में उनके होने के कारण को जानने की जिज्ञासा जाग्रत होती है. उसमें रेलवे का कोई चिन्ह हो या फिर स्टेशनों के अलग-अलग नाम. आज बात करेंगे रेलवे स्टेशनों के नाम की.

अगर रेलवे स्टेशनों के नाम पर आपने कभी गौर किया हो तो देखा होगा कि स्टेशन के नाम के बाद में भी कुछ जुड़ा होता है. स्टेशन के नाम के पीछे जुड़ा यह शब्द अलग-अलग होता है, जिसका एक विशेष ही मतलब होता है. हम आपको रेलवे स्टेशन के नाम से जुड़े एक फेक्ट के बारे में बताएंगे. 

अगर आप रेलवे स्टेशनों के नाम पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि किसी स्टेशन के नाम के आगे जंक्शन लगा होता है, किसी के नाम के आगे टर्मिनल तो किसी के नाम के आगे सेंट्रल लगा होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? भारतीय रेल नेटवर्क लगभग 65 हजार किलोमीटर लंबा है. इस विशालकाय रेल नेटवर्क में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7349 है. तो चलिए जानते हैं कि स्टेशनों के नाम के पीछे लगे इन तीनों शब्दों में क्या अंतर होता है. 

रेलवे टर्मिनल 

टर्मिनल और टर्मिनस दोनों शब्दों का मतलब एक ही होता है. टर्मिनल का अर्थ होता है 'आखिरी स्टेशन'. जिसका मतलब होता है कि यहां से ट्रेनें आगे नहीं जाती हैं और यह रूट का आखिरी स्टेशन है. टर्मिनल शब्द को टर्मिनेशन से लिया गया है, जिसका अर्थ है खत्म हो जाना. उदाहरण के लिए ऐसे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और आनंद विहार टर्मिनल आादि हैं. 

रेलवे जंक्शन 

अगर किसी स्टेशन के नाम से जंक्शन जुड़ा है, तो समझिए कि वहां दो से ज्यादा ट्रेन रूट निकल रहे हैं. यहां से कम से कम दो ट्रेनें एक साथ आ या जा सकती हैं. भारतीय रेल में सबसे ज्यादा रूट वाला जंक्शन मथुरा है. यहां से सात रूट निकलते हैं. 

रेलवे सेंट्रल 

अगर स्टेशन पर सेंट्रल लिखा है तो समझिए कि यह शहर का सबसे मुख्य और पुराना स्टेशन है. यहां पर एक साथ कई ट्रेनें आती हैं और जाती हैं. सेंट्रल स्टेशन उन शहरों में बनाया जाता है, जहां दूसरे रेलवे स्टेशन भी होते हैं. देश में प्रमुख सेंट्रल स्टेशन मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल, कानपुर सेंट्रल आदि हैं. सेंट्रल स्टेशन के जरिए ही बड़े शहरों को आपस में जोड़ा जाता है. 

यह भी पढ़ें -

मौत के बाद क्यों कहा जाता है RIP? इस शब्द को लेकर लोग अक्सर करते हैं ये गलती!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था, क्या आज भी करता है काम?
भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था, क्या आज भी करता है काम?

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget