एक्सप्लोरर

इंडियन कोबरा और किंग कोबरा... दोनों में होता है अंतर, जानिए कौन ज्यादा खतरनाक

भारतीय कोबरा का जहर अत्यधिक विषैला होता है. विष की बात करें तो भारतीय कोबरा का जहर अत्यधिक विषैला होता है, लेकिन किंग कोबरा के पास शिकार में ज्यादा विष डालने की ताकत होती है.

Indian Cobra vs King Cobra: कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है. इनके शरीर में बहुत जहर होता है और एक बार काट लेने पर बचना काफी मुश्किल हो जाता है. चाहे वह इंसान हो या जानवर, सभी इन्हें देखकर रास्ता बदल लेते हैं. अगर इनका गुस्सा उठ जाए और ये हमला करने के लिए तैयार हो जाएं, तो कूद-कूदकर हमला करते हैं और सामने वाले को बचने का कोई मौका नहीं देते. ये सांप ज्यादातर देशों में पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में मिलने वाले कोबरा और किंग कोबरा दोनों बिल्कुल अलग होते हैं? इनमें काफी अंतर होता है. चलिए इसके बारे में थोड़ा अधिक जानते हैं.

लंबा होता है किंग कोबरा

लंबाई के हिसाब से देखें तो इंडियन कोबरा की लंबाई 4 से 7 फीट तक होती है. वहीं किंग कोबरा लगभग 13 फीट लंबा हो सकता है. हालांकि, कुछ समय पहले उत्तराखंड के कालाढूंगी इलाके में एक मरे हुए विशाल किंग कोबरा की एक माप की गई थी, जिसकी लंबाई 23 फुट 9 इंच थी. जंगली जीव नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वह दुनिया का सबसे लंबा किंग कोबरा था. इसकी लंबाई को नापने के लिए इसे तीन बार मापा गया था और इसे बेहद दुर्लभ माना गया था.

कौन ज्यादा खतरनाक?

भारतीय कोबरा का जहर अत्यधिक विषैला होता है. विष की बात करें तो भारतीय कोबरा का जहर अत्यधिक विषैला होता है, लेकिन किंग कोबरा के पास शिकार में ज्यादा विष डालने की ताकत होती है, इसलिए दोनों की ताकत लगभग बराबर हो जाती है. इनके काटने के बाद बचने का कोई समय नहीं मिलता और सिर्फ 15 मिनट के भीतर ही इंसान की मौत हो जाती है. किंग कोबरा एक बार जहर निकालता है, तो उससे 11 लोगों की मौत हो सकती है, जबकि भारतीय कोबरा एक बार में करीब दस लोगों की जान ले सकता है.

20 सालों तक जिंदा रहता है किंग कोबरा

किंग कोबरा के दांत भारतीय कोबरा के दांतों के मुकाबले .2 इंच तक बड़े हो सकते हैं. भारतीय कोबरा हमेशा फैलाए बैठे रहते हैं, इसलिए उनके काटने की संभावना काफी अधिक होती है. किंग कोबरा की पहचान उसके विशेष आकार के फन और उसपर बनी धारियों से होती है. यह अपने शरीर का एक तिहाई हिस्सा ऊंचा उठा सकता है और यह लगभग 20 साल तक जीवित रह सकता है.

यह भी पढ़ें - दिन के समय झपकी लेने से अच्छी रहती है दिमाग की सेहत, पढ़िए क्या कहती है स्टडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
सरकार से बगावत की कहां-कैसी सजा, किन देशों में दे दी जाती है मौत?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
कौन-सा देश सबसे ज्यादा बर्बाद करता है खाना, कहां सबसे कम?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?
दिल्ली के कनॉट प्लेस का क्या है इतिहास, अंग्रेजों के जमाने में कैसी थी यह जगह?

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget