एक्सप्लोरर

S-400 से पाकिस्तान की किन मिसाइलों को तबाह कर सकता है भारत, जानें कितनी है इसकी रेंज?

S-400 Missile System: भारत के पास S-400 जैसी बेहतरीन मिसाइल है, जो कि दूर-दूर के टागरेट को कैप्चर करके उनको मार सकती है. इसके जरिए तो पाकिस्तान की कुछ मिसाइलों को यूं ही उड़ाया जा सकता है.

पहलगाम हमले के बाद भारत पाक के रिश्ते तनाव से गुजर रहे हैं. इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं, जिससे भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया है, जो कि एक बड़ा कदम है. इसके अलावा भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस उनके देश भेजा जा रहा है. दोनो देशों के बीच के हालात खराब दौर से गुजर रहे हैं. पाकिस्तानी सेना लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रही है. अगर भारत और पाकिस्तान के बीच आज जंग हो जाए तो भारत के पास एक ऐसी शानदार मिसाइल है, जो कि पाकिस्तान को मजा चखा सकती है और उसका सफाया करने में भी वक्त नहीं लगेगा. इस मिसाइल का नाम है S-400. चलिए आपको इसकी खूबी बताते हैं. 

S-400 की रेंज

भारत की सुरक्षा को लेकर S-400 मिसाइल सिस्टम एक रणनीतिक हथियार के रूप में देखा जाता है. भारत ने इसको रूस से खरीदा है और इसको भारत व चीन के खिलाफ संभावित हवाई हमलों को रोकने के लिए तैनात किया गया है. S-400 ट्रायम्फ को रूस की अल्माज-आंते कंपनी ने तैयार किया है, जो कि एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है. इस मिसाइल की रेंज 400 किलोमीटर है. S-400 ड्रोन हमले, बैलिस्टिक मिसाइल्स, फाइटर जेट्स, क्रूज मिसाइल्स जैसे खतरनाक हवाई हमलों को ट्रैक करके उनको मार गिराने में सक्षम है. 

क्या है इसका पूरा नाम और कैसे निशाना बनाती है यह मिसाइल

S-400 मिसाइल का पूरा नाम S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है. यह घात लगाकर आसमान से आने वाले किसी भी हमलावर को पलभर में राख करने की क्षमता रखती है. इसकी तैनाती होने के बाद दुश्मन थरथर कांपता है. यह दुनिया की सबसे सटीक एयर डिफेंस प्रणाली है. इस मिसाइल के जरिए चीन या पाकिस्तान की तरफ से होने वाले न्यूक्लियर मिसाइल हमले को S-400 भारत तक पहुंचने से पहले ही राख कर देगी. इस मिसाइल को नाटो के द्वारा SA-21 Growler लॉन्ग रेंज डिफेंस मिसाइल सिस्टम भी कहा जाता है. माइनस 50 डिग्री तापमान हो या फिर माइनस 70 डिग्री यह किसी भी तापमान में आसानी से काम करती है और दुश्मन इसको आसानी से डिटेक्ट भी नहीं कर सकता है. 

पाकिस्तान की कौन सी मिसाइलें हो सकती हैं तबाह

S-400 में चार तरह की रेंज की मिसाइलें काम करती हैं. ये हैं 40, 100, 200 और 400 किलोमीटर. ये मिसाइलें 40,000 फीट तक उड़ने वाले टारगेट को कैप्चर कर सकती हैं, क्योंकि इसकी रडार बड़ी खतरनाक है. 400 किलोमीटर तक S-400 72 टारगेट को ट्रैक कर सकती है. यह मिसाइल, ड्रोन या फिर एयरक्राफ्ट किसी भी हमले का खात्मा करने के लिए बेस्ट है. यह मिसाइल पाकिस्तान की गजनवी, शाहीन-1 और एनएसआर और लड़ाकू विमान F-16 का खात्मा कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: भारत में किसके पास है परमाणु बम का रिमोट कंट्रोल, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति या सेना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण
ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण
Election Laws: क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget