एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बिगड़ रहे हालात, जानें कौन करता है जंग छिड़ने का ऐलान?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसके बाद भारत ने उसके एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर डाला है. अब दोनों देशों के बीच स्थिति और बिगड़ गई है.

India Pakistan Conflicts: भारत की ओर से पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ही तबाह कर डाला है. इसके बाद दोनों देशों के बीच जंग के बादल मंडराने लगे हैं.

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. पाकिस्तान बॉर्डर पर भारी गोलीबारी कर रहा है, जिसमें 15 नागरिकों की मौत हो चुकी है. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही ऐसी हिमाकत के चलते दोनों देशों के बीच कभी भी जंग छिड़ने के आसार बने हुए हैं. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट किया है कि अगर पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई करता है तो भारत इसका भयंकर जवाब देगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो भारत और पाकिस्तान में जंग छिड़ने का आधिकारिक ऐलान कौन करता है? 

भारत में किसके पास है जंग का ऐलान की पॉवर 

भारत में युद्ध की घोषणा का अधिकार राष्ट्रपति के पास होता है. जब भी किसी देश के साथ जंग होती है तो भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कैबिनेट की सलाह पर जंग का आधिकारिक ऐलान करते हैं. जंग का ऐलान औपचारिक होता है, जिसके लिए संसद की अनुमति की जरूरत नहीं होती है. हालांकि, युद्ध के लिए संसाधन व बजट जुटाने के लिए संसद की अनुमति की आवश्यकता होती है. 

पाकिस्तान में कौन करता है जंग का ऐलान? 

पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान लगातार युद्ध की धमकी दे रहा है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की ओर से युद्ध की घोषणा नहीं की गई है. पाकिस्तान में संसद की अनुमति के बाद प्रधानमंत्री द्वारा युद्ध का आधिकारिक ऐलान किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या इजरायल के आयरन डोम से भी ज्यादा ताकतवर है S-400 मिसाइल सिस्टम? जान लीजिए जवाब

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
First Metro in India: भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget