एक्सप्लोरर

एक फाइटर प्लेन बेचने पर अमेरिका को कितने करोड़ का फायदा होता है? हैरान रह जाएंगे आप

अमेरिका दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर है. हर साल यह हथियार बेचकर अरबों रुपये की कमाई करता है. चलिए, आपको बताते हैं कि अमेरिका एक फाइटर प्लेन बेचकर कितना कमाता है.

दुनिया में जंग होना कई देशों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि जिन देशों में जंग हो रही है वे हथियार के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर होते हैं. दुनिया में कुछ ही ऐसे देश हैं जो हथियारों के सौदागर हैं जो उनकी अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा होता है. इन्हीं देशों में से एक है अमेरिका, जिसके पास तमाम हथियार बनाने वाली कंपनियां हैं जो करोड़ों रुपये के फाइटर जेट, मिसाइलें और ड्रोन का निर्माण करती हैं.

ऐसा इसलिए है, क्योंकि हथियारों को बनाने के लिए उच्च तकनीक, अनुसंधान और विकास की जरूरत होती है और आधुनिक तकनीक न होने के चलते सभी देशों के लिए अच्छे हथियार बनाना आसान नहीं होता है. हथियारों के निर्माण के लिए भारी निवेश और निरंतर फाइनेंशियल सहायता चाहिए होती है और हर देश की ऐसी आर्थिक क्षमता नहीं होती. अमेरिका ने अकेले साल 2024 में 27.57 लाख करोड़ रुपये के हथियार बेचे थे. चलिए, आपको बताते हैं कि एक फाइटर प्लेन बेचने पर अमेरिका को कितने करोड़ का फायदा होता है. 

कितनी होती है एक फाइटर जेट की कीमत
फाइटर जेट दुनिया के सबसे आधुनिक हथियारों में से एक है. आज 7th जनरेशन के फाइटर जेट पर काम किया जा रहा है. इसके निर्माण विकास और ऑपरेशन में भारी खर्चा आता है. इसमे सबसे जरूरी इंजन होता है, जिसका निर्माण करना हर किसी के बस की बात नहीं है भारत ने कई बार फाइटर जेट के इंजन को बनाने की कोशिश की लेकिन अभी तक कोई सफल नहीं हो पाया. इसे बनाने के लिए रिसर्च एंड डेवलेपमेंट पर अरबों डॉलर खर्च होते हैं.

जेट में आधुनिक रडार, एवियोनिक्स, हथियार सिस्टम और जासूसी तकनीक लगी होती है. लॉकहीड मार्टिन कंपनी के F-35 जो 5वीं जेनरेशन का का लडाकू विमान है उस पर अमेरिका करीब औसतन 82.5 मिलियन डॉलर खर्च करता है, अगर इसको रुपये में करके देखें तो यह करीब 715 करोड़ रुपये के आसपास होता है.  

कितना कमाता है अमेरिका 
अमेरिका एक फाइटर प्लेन बेचकर कितना कमाता है, यह कई चीजों पर निर्भर करता है. उदाहरण के तौर पर अगर हम अमेरिका के  F-35 को देखें तो यह 3 वेरिएंट में मिलता है, जिसमें F-35A की कीमत 883 करोड़ रुपये F-35B की कीमत 721 करोड़ रुपये और F-35C की कीमत 944 करोड़ रुपये के आसपास है. Lockheed Martin के वित्तीय परिणामों को लेकर Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में F-35 कार्यक्रम की प्रति यूनिट लाभ लगभग 10.7 प्रतिशत था. इसको ऐसे देख सकते हैं कि यदि  एक F-35 की बिक्री मूल्य 87.3 मिलियन डॉलर है तो कंपनी को प्रति यूनिट लगभग 9.3 मिलियन डॉलर यानी 79 करोड़ रुपये के आसपास मुनाफा हो सकता है. यह कीमत फाइटर प्लेन को बेचने की कीमत के हिसाब से कम और ज्यादा होती रहती है. 

इसे भी पढ़ें- क्या भारत और पाकिस्तान युद्ध को लेकर भी बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी? जान लीजिए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Chess Day: शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात
शतरंज के दीवानों के 5 शहर, जहां हर गली में बिछती है बिसात 
Paper vs Plastic Notes: कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
कागज के मुकाबले कितनी होती है प्लास्टिक के नोट की लाइफ, जानें कितने दिन में हो जाते हैं खराब?
India Plastic Notes: पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
पहली बार नहीं हो रही प्लास्टिक के नोट छापने की कोशिश, कब-क्या हुआ और क्यों प्लान अटक गया?
Gujarat Lion Attacks: 31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा
31 में से 7 आदमखोर! जानें गुजरात में क्यों इंसानों को खा रहे शेर, जमीन की लड़ाई में क्यों हो रहा इजाफा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget