एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: क्या पाकिस्तान से आने वाली हर मिसाइल को मार सकता है S-400 मिसाइल सिस्टम? ये है ताकत

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के अंदर मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से एयर स्ट्राइक की है. इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान आर्मी ने भी आर्टिलरी फायर कर दी है.

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के अंदर मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से एयर स्ट्राइक की है. इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है. इस ऑपरेशन का नाम भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर रखा है. इस हमले को अंजाम भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर दिया है. इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई और पाकिस्तान आर्मी ने भी एलओसी पार और इंटरनेशनल बॉर्डर पार से आर्टिलरी फायर कर दी है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आर्टिलरी फायर में भारत के तीन सिविलियंस की मौत हुई है. ऐसे में भारत ने दुनिया के सबसे खतरनाक S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को एक्टिव कर दिया है. अब चलिए जानते हैं कि क्या पाकिस्तान से आने वाली हर मिसाइल को मार सकता  S-400 मिसाइल सिस्टम है. 

S-400 मिसाइल सिस्टम क्या है?
S-400 मिसाइल सिस्टम भारतीय सेना के पास सबसे ताकतवर एयर डिफेंस हथियार माना जाता है. यह सिस्टम भारत को किसी भी हवाई हमले से बचाने में पूरी तरह सक्षम है.भारत ने साल 2018 में रूस से करीब 5 अरब डॉलर में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की डील की थी. जिसके बाद भारत ने इस डील के तहत S-400 की कुल पांच यूनिट खरीदी हैं. इस सिस्टम की मारक क्षमता 40 से 400 किलोमीटर तक होती है. इसके अलावा कहा जाता है कि S-400 सिस्टम इतना खतरनाक है कि यह एडवांस फाइटर जेट को भी गिरा सकता है. इस मिसाइल सिस्टम के जरिए चीन या पाकिस्तान की तरफ से होने वाले न्यूक्लियर मिसाइल हमले को भारत तक पहुंचने से पहले ही खत्म कर सकती है. 

कितनी है S-400 मिसाइल सिस्टम की ताकत
S-400 मिसाइल सिस्टम की ताकत कई ज्यादा है. यह एक बार 72 मिसाइल छोड़ सकती है. S-400 मिसाइल सिस्टम को SA-21 Growler लॉन्ग रेंज डिफेंस मिसाइल सिस्टम भी कहा जाता है. इसके साथ ही ये मिसाइल -50 डिग्री से लेकर -70 डिग्री टेंपरेचर में भी काम कर सकती है. S-400 मिसाइल 100 से लेकर 40,000 फीट तक उड़ने वाले टारगेट को आसानी से पहचान के खत्म कर सकती है. इसकी सबसे अच्छी खासियत और ताकत यह है कि इस मिसाइल के एयर डिफेंस सिस्टम को कहीं भी ले जाना बहुत आसान है. इसके चलते इस मिसाइल को नष्ट कर पाना बेहद मुश्किल है. क्योंकि इसका रडार 600 km तक की रेंज में करीब 300 टारगेट ट्रैक कर सकता है. यह सिस्टम मिसाइल, एयरक्राफ्ट या फिर ड्रोन से हुए किसी भी तरह के हवाई हमले तक से बचाने में सक्षम है.

क्या S-400 में पाकिस्तान से आने वाली मिसाइल को मारने की ताकत है 
S-400 में पाकिस्तान से आने वाली हर मिसाइल को मारने की ताकत रखती है. जिसमें पाकिस्तान की खतरनाक मिसाइलें गजनवी, शाहीन-1, एनएसआर और लड़ाकू विमान F-16 तक शामिल हैं. S-400 मिसाइल सिस्टम को दुश्मनों के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है. क्योंकि इस मिसाइल की कोई पोजीशन फिक्स नहीं होती है. इसलिए इसको डिटेक्ट आसानी से नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा S-400 मिसाइल सिस्टम में लगा रडार भी बहुत एडवांस है. और इसमें चार तरह की मिसाइलें फिट की जा सकती हैं, जिनकी रेंज 40, 100, 200 और 400 किलोमीटर तक होती है. S-400 पाकिस्तान से आने वाली हर मिसाइल के अलावा ड्रोन या फिर एयरक्राफ्ट किसी भी हमले का खात्मा करने के लिए बेस्ट है. 

ये भी पढ़ें -भारत से कितने मिनट में पाकिस्तान पहुंच गए थे खतरनाक राफेल विमान, जान लीजिए इनकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Husband of 375 Wives: इस मुस्लिम राजा को था शादी करने का शौक, 375 बेगमों के आगोश में बिताई जिंदगी
इस मुस्लिम राजा को था शादी करने का शौक, 375 बेगमों के आगोश में बिताई जिंदगी
Iran Missiles: ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
Richest Kings In History: ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ATM Cash Withdrawal: पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह
पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget