एक्सप्लोरर

प्राइवेट जेट, याच से लेकर आलीशान घर तक... भारत के टॉप 10 बिजनेसमैन रखते हैं ये शौक

अमीरों की जितनी बड़ी इनकी कमाई है, उतना ही बड़ा इनका शौक भी है. कोई प्राइवेट जेट उड़ाता है, कोई अरबों की हवेली में रहता है, तो कोई लग्जरी याच पर छुट्टियां बिताता है.

भारत तेजी से अमीरों का ग्रुप बनता जा रहा है. आज भारत में 284 अरबपति हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले देशों में तीसरे स्थान पर आता है. यह दिखाता है कि भारत का आर्थिक विकास कितनी तेजी से हो रहा है. इन अरबपतियों ने व्यापार, टेक्नोलॉजी, रिटेल, बैंकों और फार्मा जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त तरक्की की है.

जितनी बड़ी इनकी कमाई है, उतना ही बड़ा इनका शौक भी है. कोई प्राइवेट जेट उड़ाता है, कोई अरबों की हवेली में रहता है, तो कोई लग्जरी याच पर छुट्टियां बिताता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको भारत के टॉप 10 सबसे अमीर और मशहूर बिजनेसमैन की उन चीजों के बारे में बताते हैं जो बेहद महंगी, अनोखी और उनके बड़े शौक को दिखाती हैं. 

मुकेश अंबानी – भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं. उनके पास 240 करोड़ रुपये का एयरबस 319 जेट है, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी नीता अंबानी को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट किया था. यह सिर्फ एक प्लेन नहीं, बल्कि हवा में उड़ने वाला एक लग्जरी ऑफिस है. इसमें एक कांफ्रेंस रूम, गेमिंग जोन, सैटेलाइट टीवी, म्यूजिक सिस्टम और वायरलेस इंटरनेट जैसी सुविधाएं हैं. 

गौतम अडानी – गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के मालिक, भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनके पास तीन प्राइवेट प्लेन हैं, एक बीचक्राफ्ट, एक हॉकर, और एक बॉम्बार्डियर. इनकी कीमत करोड़ों में है. इसके अलावा, उनका दिल्ली के लुटियंस जोन में बना घर शांतिवन लगभग 400 करोड़ रुपये का है. यह बंगला शानदार इंटीरियर और हाई-सिक्योरिटी सिस्टम से लैस है. 

शिव नादर – एचसीएल के चेयरमैन शिव नादर, भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर के बड़े नाम हैं. उन्होंने दिल्ली के पॉश इलाके फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में एक 115 करोड़ रुपये की हवेली खरीदी है. यह बंगला उनकी सिंपल लाइफ और क्लास का परफेक्ट कोम्बिनेशन है, जो कि बाहर से नॉर्मल दिखने वाला यह घर अंदर से मॉर्डन और शानदार है. 

अजीम प्रेमजी – विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी सिर्फ एक अमीर बिजनेसमैन नहीं बल्कि एक महान परोपकारी भी हैं. उन्होंने अब तक अपनी संपत्ति में से करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये दान में दे दिए हैं. उनके शौक काफी कम हैं लेकिन समाज के लिए एक लगन और सेवा में सबसे आगे रहते हैं.उन्होंने अपनी कंपनी की 34 प्रतिशत हिस्सेदारी भी दान कर दी थी. 

राधाकिशन दमानी – डी मार्ट के मालिक और निवेशक राधाकिशन दमानी ने मुंबई में एक 1,001 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी है. दमानी का यह घर दक्षिण मुंबई के एक सबसे महंगे इलाके में है. यह बताता है कि भारत के रिटेल सेक्टर में कितनी ताकत है. 

कुमार मंगलम बिड़ला – आदित्य बिड़ला ग्रुप के प्रमुख कुमार बिड़ला ने साल 2015 में जटिया हाउस नामक बंगला 425 करोड़ रुपये में खरीदा. यह बंगला कोलाबा, मुंबई में है और इसका ऐतिहासिक महत्व भी है. इस घर में बिड़ला परिवार कई सालों से रह रहा है और यह बिजनेस मीटिंग और फैमिली गैदरिंग के लिए यूज होता है. 

साइरस पूनावाला – सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने मुंबई में 750 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर खरीदा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस घर में अभी तक नहीं शिफ्ट हुए हैं, लेकिन यह घर भारत की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में से एक है. 

उदय कोटक – कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ उदय कोटक ने मुंबई के बीकेसी (BKC) में 11,000 वर्ग फुट का एक फ्लैट 55 करोड़ रुपये में खरीदा. यह फ्लैट हर मॉर्डन सुविधा से लैस है और मुंबई के सबसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में से एक में स्थित है. 

लक्ष्मी मित्तल - भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल, जो स्टील उद्योग के किंग माने जाते हैं, उनके पास एक शानदार याच है, जिसका नाम अमेवी है. यह याच 125 मिलियन डॉलर (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) की है, जिसे फेमस याच निर्माता ओशनको ने बनाया है. इसमें स्विमिंग पूल, थिएटर, हेलिपैड और जिम जैसी सुविधाएं हैं.

यह भी पढ़ें : अंबानी से लेकर अडानी तक... जानें भारत के किस बिजनेसमैन के पास सबसे महंगे प्राइवेट जेट?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget